गले में खराश हो रही है तो इस एक घरेलू उपाय को आजमाएं, मिलेगा आराम

Ginger Honey for Sore Throat: अगर आपको गले में खराश रहती है, तो आप अदरक और शहद का उपयोग कर सकते हैं। इसके सेवन से गले की खराश पूरी तरह से ठीक हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 18, 2025 5:17 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

Ginger Honey for Sore Throat: गले में खराश एक बेहद आम समस्या है। हर व्यक्ति अपने जीवनकाल में कभी-न-कभी गले की खराश से परेशान होता है। बदलते मौसम में गले की खराश ज्यादा परेशान करती है। गले में खराख का मतलब है, गले के पिछले हिस्से में दर्द या जलन जैसा महसूस होना। यह कई कारणों से हो सकता है, जिसमें सर्दी या फ्लू सबसे आम है। गले में खराश होने पर अक्सर लोग एंटीबायोटिक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, सभी लोगों को एंटीबायोटिक्स की जरूरत नहीं पड़ती है। ज्यादातर मामलों में गले की खराश घरेलू उपायों से ही ठीक हो जाती है। अगर आपको भी गले में खराश हो रही है, तो आप इस कारगर घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय शर्मा से जानते हैं गले की खराश दूर करने के लिए घरेलू उपाय-

गले की खराश दूर करेगा अदरक और शहद का मिश्रण

गले की खराश दूर करने के लिए अदरक और शहद का मिश्रण एक बेहद कारगर घरेलू उपाय होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और सूजन को कम करते हैं। अदरक और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इससे संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलती है। अगर आपको खांसी या किसी संक्रमण की वजह से गले में खराश हो रही है, तो ऐसे में अदरक और शहद के मिश्रण का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। दिन में 1-2 बार इस मिश्रण को लेने से गले की खराश में आराम मिल सकता है।

Highlights

  • गले की खराश ठीक करने के लिए आप अदरक का उपयोग कर सकते हैं।
  • शहद का सेवन करने से भी गले की खराश दूर होती है।
  • अगर गले की खराश में आराम न मिले, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source