hamburger icon
A
Read in English

कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और गठिया जैसे कई रोगों को सही करता है अदरक, जानें इसके लाभ

गर्मियों के मौसम में एसिडिटी, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और अपच होना आम चीज हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि पाचन को बेहतर किया जाए। आयुर्वेद में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अदरक खाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, अदरक में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो हर मौसम में लाभ करते हैं। अदरक कई गुणों से भरपूर होता है। अदरक का सेवन करने से सर्दी, खांसी और पेट संबंधी रोगों समेत कई बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 25, 2020 9:01 PM IST

गर्मियों के मौसम में एसिडिटी, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और अपच होना आम चीज हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि पाचन को बेहतर किया जाए। आयुर्वेद में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अदरक खाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, अदरक में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो हर मौसम में लाभ करते हैं। अदरक कई गुणों से भरपूर होता है। अदरक का सेवन करने से सर्दी, खांसी और पेट संबंधी रोगों समेत कई बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। लेकिन अदरक एक ऐसी चीज है जिसे हम ज्यादातर सर्दियों में पसंद करते हैं, खासकर चाय और सर्दियों के खाद्य पदार्थों में। आज हम आपको अदरक के लाभ बताने के साथ ही कुछ ऐसे रोग बता रहे हैं जो अदरक के सेवन से सही हो जाते हैं।

पाचन के लिए अदरक

अदरक पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह पेट संबंधी कई रोगों को दूर करने में मदद करता है। लोगों केा अदरम वाली चाय बहुत पसंद होती है। लेकिन गर्मियों में इसके सेवन से बचना चाहिए या कम करना चाहिए। क्योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है जिसके चलते इसे गर्मियों में अवॉइड करना चाहिए। हालांकि गर्मियों में अदरक का सेवन नुकसान नहीं करता है बस इसे सर्दियों में लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

These foods cause gas in the stomach

मेमोरी बढ़ाता है अदरक

अदरक में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं। अदरक में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें प्रोटीन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर शामिल हैं। इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है और दिमाग शांत रहता है।

सर्दी और खांसी के लिए अदरक

गले में खराश और सर्दी को ठीक करने के लिए अदरक सबसे बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार माना जाता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सर्दी और खांसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। सर्दी जुकाम होने पर अदरक को भून कर खाया जा सकता है।

कैंसर के खतरे को राकता है

कई तरह के शोधों में यह बात सामने आई है कि अदरक में कैंसर विरोधी तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, यह डायबिटीज के खतरे को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। खाना खाने के आधे घंटे पहले अदरक के छोटे टुकड़े को कच्चा चबाना बहुत फायदेमंद होता है।

food for Lungs

कोलेस्ट्रॉल के लिए अदरक

अदरक में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो रक्त परिसंचरण में सुधार करने में फायदेमंद माने जाते हैं। अदरक को शरीर के विषहरण और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी लाने के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

गठिया के लिए अदरक

अदरक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन और गठिया के दर्द को कम कर सकते हैं। अदरक में विरोधी भड़काऊ और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो दर्द निवारक के रूप में कार्य कर सकते हैं।