
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 3, 2022 7:01 AM IST
Immunity Booster Kadha Recipe: लो इम्यूनिटी का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि मौसम मने थोड़ी-सी करवट ली और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अलग-अलग तरह की बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम्स घेर लेती हैं। सिरदर्द हो या बंद गला, नाक बंद होने से लेकर सर्दी-जुकाम और सूखी खांसी जैसी परेशानियां उन लोगों को बार-बार होती हैं जिनकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होती है। इसीलिए, ऐसे लोगों को मौसम बदलने के साथ कुछ ऐसे नुस्खों के सेवन की सलाह दी जाती है जो उनकी इम्यूनिटी या रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ा सकें। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जो इम्यून पॉवर बढ़ा सकती हैं वह भी बहुत ही आसान तरीकों से या कुछ ही दिनों तक उनका सेवन करने से। ऐसी ही एक हर्ब है गिलोय, जिसकी पत्तियों (Giloy Leaves) का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी आसानी से बढ़ सकती है। (Immunity Booster Kadha Recipe In Hindi)
गिलोय (Giloy Ke fayde) इम्यूनिटी बूस्टर औषधी के तौर पर पहचानी जाती है क्योंकि, इसके सेवन से मौसमी बीमारियों और वायरस आदि से होनेवाले खतरे से बचा जा सकता है। इसके साथ ही फ्लू, डेंगू या चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों के मरीजों के लिए भी गिलोय की पत्तियों का काढ़ा काफी लाभकारी साबित होगा। यहां हम लिख रहे हैं गिलोय की पत्तियों (Giloy Ke Patte) का काढ़ा बनाने और इसका सेवन करने का तरीका, जिसकी मदद से इन सर्दियों में आप अपने लिए काढ़ा बनाकर तैयार कर सकते हैं। (Ways to boost immunity in winters)