कोरोना काल में जीवन रक्षक है गिलोय पाउडर से तैयार काढ़ा, मिलाएंगे ये 6 हर्ब्स तो बढ़ेगी इम्यूनिटी

कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करना है, तो घर का बना काढ़ा पिएं। खासकर, गिलोय का काढ़ा पीने से फ्लू, गले में खराश या अन्य कोई इंफेक्शन से बचाव होता है। इम्यून पावर कमजोर है, तो आप गिलोय से तैयार काढ़े का सेवन (Giloy ka kadha ke fayde) करें। जानें, गिलोय काढ़ा के सेहत लाभ और बनाने का तरीका...

कोरोना काल में जीवन रक्षक है गिलोय पाउडर से तैयार काढ़ा, मिलाएंगे ये 6 हर्ब्स तो बढ़ेगी इम्यूनिटी
कोरोना काल में जीवन रक्षक है गिलोय पाउडर से तैयार काढ़ा, मिलाएंगे ये 6 हर्ब्स तो बढ़ेगी इम्यूनिटी।© Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : September 4, 2020 11:47 PM IST

Giloy kadha Benefits in Hindi : कोविड-19 से बचने (Covid-19 prevention) के लिए एक्सपर्ट का यही कहना है कि जब तक कोई वैक्सीन मार्केट में अप्रूव होकर नहीं आ जाती है, तब तक आपको अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के उपाय करने (Home remedies to boost immunity) चाहिए। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Power) मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय, हेल्दी डायट, खट्टे फलों का सेवन आदि जरूरी है। आजकल लोग घरेलू उपचार खूब आजमा रहे हैं। घर का बना काढ़ा (Homemade Kadha) पी रहे हैं, ताकि फ्लू, गले में खराश या अन्य कोई इंफेक्शन ना हो। जिन लोगों की इम्यून पावर कमजोर होती है, उनमें बीमार होने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में आप गिलोय से तैयार काढ़े का सेवन (Giloy ka kadha ke fayde) करें। मानसून सीजन में आप डेंगू (Dengue) के प्रकोप से भी बचे रहेंगे और इम्यूनिटी पावर भी बूस्ट (immunity booster giloy) होगी।

मजबूत इम्यूनिटी कम करती है संक्रमण का खतरा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपकी इम्यूनिटी जितनी मजबूत होगी, संक्रमण होने का खतरा उतना ही कम रहेगा। ऐसे में काढ़ा (Giloy kadha Benefits) पीना कोरोना संक्रमण या किसी भी वायरल इंफेक्शन (Viral infection) से बचने के लिए सबसे आसान और कारगर घरेलू उपचार है। आयुर्वेद में गिलोय के कई फायदे बताए गए हैं। यह कई बीमारियों को दूर रखने के काम आता है।

गिलोय में होते हैं कई पोषक तत्व और लाभ (Giloy Benefits in Hindi)

कहा जाता है कि गिलोय बेल के सभी भाग जड़ से लेकर पत्तियां तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। गिलोय (Giloy) में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-ऑर्थरिटिक, एंटी-पायरेटिक आदि। ये सभी तत्व कई रोगों जैसे इंफ्लेमेशन (Inflammation), खून को साफ करने (blood purification), ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने, शारीरिक दर्द आदि से छुटकारा दिलाते हैं। गिलोय का जूस, काढ़ा, पाउडर आदि का सेवन आप डेंगू (Dengue), स्वाइन फ्लू (Swine flu) होने पर जरूर करें। यह इन रोगों के लक्षणों को कम (Giloy Benefits) करता है। गिलोय के सेवन (Giloy kadha Benefits) से लिवर और किडनी में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से आपको बचाए रखता है।

Also Read

More News

गिलोय के अन्य फायदे (Benefits of Giloy)

गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाए

क्रोनिक बुखार ठीक करे

पाचनशक्ति करे मजबूत

अस्थमा में है कारगर

डायबिटीज रखे कंट्रोल

गाउटी अर्थराइटिस करे ठीक

आंखों की समस्याओं को करे दूर

एंग्जायटी कम करे, मेंटल स्ट्रेंथ बढ़ाए

एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी होने के कारण त्वचा को रखे जवां

गिलोय काढ़ा बनाने के लिए सामग्री (Homemade Giloy Kadha)

आप गिलोय का काढ़ा (Giloy kadha) इसकी पत्तियों या फिर पाउडर (Giloy powder) से भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

गिलोय की पत्तियां या पाउडर

काली मिर्च

शहद

पुदीने की पत्तियां

हल्दी

अदरक

दालचीनी

यूं बनाएं गिलोय काढ़ा (How to make giloy kadha)

एक पैन को गैस पर रखें। इसमें दो से तीन कप पानी डालकर (How to make giloy decoction in hindi) गर्म होने दें। अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च (Black pepper) पाउडर डालकर उबालें। 1 से 2 मिनट जब उबल जाए, तो इसमें एक चम्मच गिलोय पाउडर या पत्तियों को डालकर चलाएं। अब इसमें कसा हुआ अदरक, दालचीनी का एक टुकड़ा डालें और दो मिनट तक उबलने दें। आंच बंद कर दें। इसमें 5-6 पुदीने की पत्तियां (Mint Leaves), आधा छोटा चम्मच शहद डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। इसे आप हल्का गुनगुना या ठंडा करके भी पी सकते हैं।

कोरोना से लड़ने में मदद करेगा गिलोय का काढ़ा, जानें इसे पीने और बनाने का तरीका

TRENDING NOW

Giloy Benefits & Side Effects: गिलोय के फायदे और नुकसान, दोनों जानें

About the Author

... Read More