कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए घी में मिलाकर पिएं पानी, जानें कैसे ये मिश्रण दूर करेगा पुरानी से पुरानी कब्ज

अगर आप कब्ज की शिकायत से परेशान हैं और दवाईयां खा-खाकर थक चुके हैं तो आपका मन करता होगा कि क्यों न कुछ देसी नुस्खा अपनाया जाए। जी हां, अगर आप देसी हैक्स में विश्वास करते हैं, तो इस लेख में हम आपको कब्ज को दूर करने का एक ऐसा आयुर्वेदिक हैक बता रहे हैं, जो आपको कब्ज जैसी समस्या से राहत दिला सकता है। जानें एक गजब का नुस्खा। 

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 1, 2020 3:06 PM IST

आपके पेट में होने वाले दर्द से लेकर आपको असहज महसूस कराने तक कब्ज वास्तव में एक गंभीर और बड़ी समस्या साबित हो सकती है। अगर आप कब्ज की शिकायत से परेशान हैं और दवाईयां खा-खाकर थक चुके हैं तो आपका मन करता होगा कि क्यों न कुछ देसी नुस्खा अपनाया जाए। जी हां, अगर आप देसी हैक्स में विश्वास करते हैं, तो इस लेख में हम आपको कब्ज को दूर करने का एक ऐसा आयुर्वेदिक हैक बता रहे हैं, जो आपको कब्ज जैसी समस्या से राहत दिला सकता है।  क्या आप कोई भी अनुमान लगा सकते हैं कि यह क्या है? कब्ज की समस्या से राहत पाने से लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच घी को मिलाकर पी सकते हैं। यह नुस्खा इतना आसान और प्रभावी है कि कोई भी इस नुस्खे को अपना सकता है।

कैसे काम करता है ये नुस्खा?

जी हां, घी एक प्रकार का सुपरफूड है लेकिन इसके लाभों को पुनः प्राप्त करने के लिए किसी को इसका सेवन करने का सही तरीका पता होना चाहिए। घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, जो कब्ज दूर करने में मदद करने के लिए जाना जाता है।

  • ब्यूटिरिक एसिड मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और मल की आवृत्ति और उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। यह पेट दर्द, गैस, सूजन और कब्ज के अन्य लक्षणों को भी कम करता है।
  • घी सबसे अच्छा प्राकृतिक रेचक माना जाता है और इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जैसे हड्डियों को स्वस्थ बनाना, वजन कम करना और नींद आना।
  • घी, शरीर को चिकनाई प्रदान करता है और आंतों के मार्ग को साफ करता है, जिससे अपशिष्ट की गति में सुधार होता है और कब्ज का खतरा कम हो जाता है।

पानी के साथ घी का सेवन कैसे करें?

200 मिलीलीटर गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच घी लें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए सुबह खाली पेट लें। ऐसा करने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है। दरअसल कब्ज तब होती है जब पाचन तंत्र, आंत और कोलन कठोर और शुष्क हो जाता है। घी की चिकनाई वाला गुण, आपके पाचन प्रणाली को नरम बनाने और शरीर से अपशिष्ट के सुचारू रूप से बाहर निकालने में सहायता करता है।