शुगर को खून से चूसकर बाहर निकाल देगा इस कड़वे पत्ते का जूस, जानें डायबिटीज कंट्रोल करने वाला खास घरेलू उपाय

Diabetes control at home: डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो दवाओं की तरह ही प्रभावी रूप से काम करते हैं। जानें ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में जो डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 16, 2023 11:13 AM IST

Diabetes home management: डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं माना जाता है। यह एक लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी बीमारी है और इसलिए इसके लक्षणों को कंट्रोल करन के लिए दवाओं के साथ-साथ जीवनशैली की आदतों में सुधार और हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। डायबिटीज ऐसा रोग है, जो जितना गंभीर है उसे कंट्रोल करना उतना ही आसान भी है। बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको सही डाइट और सही लाइफस्टाइल का होना जरूरी है। साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जो हाई ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कंट्रोल करने में काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं। इनमें से एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल करने में प्रभावी रूप से काम करता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही नुस्खे के बारे में।

डायबिटीज के लिए नीम के पत्ते (Neem leaf for diabetes)

नीम ऐसा पेड़ है जो हमारे आस-पास कहीं न कहीं मिल ही जाता है। आयुर्वेद में इस पेड़ के बेहद कीमती बताया गया है, जिसके पत्ते, छाल व फल आदि से अनेक बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। डायबिटीज के लिए भी नीम के पत्तों को बेहद फायदेमंद नुस्खा बताया गया है, जो बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काफी प्रभावी माना गया है। कुछ मेडिकल स्टडी रिपोर्ट्स में भी यह पाया गया गया है कि नीम के पत्तों में फ्लेवोनॉयड्स, ट्रिपटर्पेनॉयड्स और ग्लाइकोसाइड्स नाम खास तरह के केमिकल पाए जाते हैं, जो बढ़ते ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

नीम के पत्तों का जूस (Neem leaf juice)

नीम के पत्ते स्वाद में बेहद कड़वे होते हैं और इनके जूस का सेवन करना इतना आसान नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है। आप शुरुआत में एक गिलास पानी में 2 से 3 पत्ते डालकर जूस पीना शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे आप इन्हें बढ़ाकर 8 से 10 पत्ते कर सकते हैं। अगर आप रोजाना इन पत्तों का जूस पी रहे हैं, तो आपको 7 से 8 पत्तों का जूस ही पीना चाहिए।

ऐसे बनाएं नीम के पत्तों का जूस (How to make neem leaf juice)

नीम के पत्तों का जूस बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले नीम के ताजे पत्ते लें और उन्हें साफ पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद आधा कप पानी और ये पत्ते मिक्सर-ग्राइंडर मशीन में डालें और अच्छे से इन्हें पीस लें। अब साफ कपड़े की मदद से इन्हें छान लें और इसमें अपनी जरूरत के अनुसार और पानी मिला लें। लगातार एक हफ्ते तक इसका जूस पीने के बाद धीरे-धीरे आपका ब्लड शुगर लेवल कम होने लगेगा।

डॉक्टर से सलाह है जरूरी (Doctor consultation for diabetes)

नीम के पत्तों का सेवन करना डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको नियमित रूप से डॉक्टर के पास जानें और उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नीम के पत्तों का जूस पीना शुरू करने वाले हैं, तो डॉक्टर से एक बार इस बारे में सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के तौर पर लिखा गया है और इसमें बताए गए उपायों का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह लेकर ही किया जाना चाहिए।

FAQs

क्या खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है?

सुबह उठकर लहसुन की एक कच्ची कली का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में में ही काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले सुबह उठने के बाद लहसुन की एक कली चबाएं। ऐसा करना वात और कफ वाले लोगों के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन जिन लोगों को पित्त की समस्या है उन्हें पहले घी में लहसुन को फ्राई करना चाहिए या फिर इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके खा सकते हैं।  

क्या डायबिटीज के मरीज रक्तदान कर सकते हैं?

अक्सर डायबिटीज से पीड़ित मरीजों (Diabetics) के मन में यह सवाल आता है कि वे अपना खून किसी और को दान (diabetes and blood donation) कर सकते हैं या नहीं? एक्सपर्ट के अनुसार, उन डायबिटीज के मरीजों को रक्तदान करने से बचना चाहिए, जिन्होंने पहले बोवाइन इंसुलिन (Bovine Insulin) का इस्तेमाल किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब डायबिटीज के रोगी रक्तदान करते हैं, तो इससे दूसरे व्यक्ति को मैड काऊ डिजीज (Mad cow disease) होने की संभावना बढ़ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source