दिवाली सेलिब्रेशन के बाद खराब होने लगा AQI, इन 4 तरीकों से आप भी कर सकते हैं घर की हवा को साफ

Air Quality Today: पिछले कुछ दिनों में दिल्ली समेत कई शहरों में हवा की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। लेकिन आप कुछ तरीकों से घर की हवा की सफाई कर सकते हैं।

दिवाली सेलिब्रेशन के बाद खराब होने लगा AQI, इन 4 तरीकों से आप भी कर सकते हैं घर की हवा को साफ

Written by Mukesh Sharma |Published : October 21, 2025 1:21 PM IST

Ghar ki Hawa Kaise Saaf Karen: दिवाली की रौनक रोशनी, खाने और अपनों की खुशी से जमती है। लेकिन अधिकतर लोग अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए पटाखे जलाते हैं। पटाखे वातावरण को अशुद्ध करते हैं। इस कारण न केवल कानों को शोर झेलना पड़ता है बल्कि एयर क्वालिटी गिरने से बच्चों बड़े बुजुर्ग को और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को साथ लेने में परेशानी होने लगती है। कल दिवाली थी और आज आज यानी 21 अक्टूबर को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI लगभग 447 आंका गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। पटाखों, धुएं और धूल के कारण कई शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। ऐसे में अपने घर की हवा को शुद्ध रखना आपके लिए जरूरी हो गया है। यहां हम आपको 4 आसान और नेचुरल तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप दिवाली के बाद भी घर की एयर क्वालिटी को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

इंडोर प्लांट्स लगाएं

प्रदूषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव को देखते हुए घर की हवा को साफ करना जरूरी है। घर की एयर क्वालिटी को सुधारने का सबसे आसान तरीका है घर के अंदर इनडोर प्लांट्स लगाने का। इनडोर प्लांट्स घरों में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाते हैं और हानिकारक टॉक्सिंस को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा, स्नेक प्लांट और मनी प्लांट जैसे पौधे एक प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं। इन्हें खिड़की के पास या ड्रॉइंग रूम में रखें।

घर की रोजाना सफाई करें

बाहर का एयूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में आप अपने घर की साफ सफाई सही ढंग से करें। ऐसा करने से घर के अंदर का वातावरण शुद्ध होता है और आप सही ढंग से सांस ले पाते हैं। असल में दिवाली के बाद धूल और राख घर में जम जाती है। साफ-सफाई पर खास ध्यान दें, खासकर पर्दे, फर्नीचर और कालीन की। वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करें, ताकि सूक्ष्म धूलकण भी हट सकें।

Also Read

More News

प्राकृतिक वेंटिलेशन

अगर आपके पास बहुत समय नहीं है घर की हवा को शुद्ध करने के लिए तो आप प्राकृतिक वेंटिलेशन का उपयोग करें। असल में सुबह के समय, जब बाहर की हवा थोड़ी साफ़ होती है, इसलिए खिड़कियाँ और दरवाज़े खोलकर घर में ताज़ी हवा आने दें। इससे घर के अंदर जमी हुई प्रदूषित हवा बाहर निकलती है और घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

नेचुरल एयर प्यूरीफायर्स

क्या आप जानते हैं कि आपके घर में रखी कुछ चीज नेचुरल एयर प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं। गुग्गुल, लोबान या कपूर जलाना भारतीय परंपरा में हमेशा से चला आ रहा है। ये न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व हवा को बैक्टीरिया और विषैले तत्वों से मुक्त करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपको अपने घर का वातावरण प्रदूषित लग रहा है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इन उपायों को अपनाकर आप घर के एक यूआई को तो खतरनाक स्थिति से सही स्थिति में ला सकती हैं।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।