Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अच्छी तरह ब्रश करने के बाद भी दांत हैं पीले तो आज से ही ट्राई करें ये 1 उपाय, पहली बार में चमक उठेंगे दांत

दांतों पर जमा गंदगी के कारण क्या आपको मुस्कुराने में शर्मिंदगी होती है? दांतों का पीलापन कम करने के लिए आप यह घरेलू उपाय ट्राई करें।

अच्छी तरह ब्रश करने के बाद भी दांत हैं पीले तो आज से ही ट्राई करें ये 1 उपाय, पहली बार में चमक उठेंगे दांत

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 6, 2025 2:03 AM IST

Yellow teeth Cleaning Home Remedies- मोतियों जैसे दांत मुस्कान और पर्सनालिटी में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसीलिए, लोग अपने दांतों की साफ-सफाई के लिए अच्छी क्वालिटी का टूथपेस्ट यूज करने और अच्छी तरह दांतों की सफाई करने जैसे तरीके अपनाते हैं। लेकिन, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप दिन में 2 बार ब्रश करते हैं लेकिन, फिर भी आपके दांतों का रंग पीला (yellow teeth) दिखायी देता है। क्या आपके दांतों में कोई चमक नहीं है और दांतों का पीलापन कम करने के लिए आप डेंटल ट्रीटमेंट लेने की सोच रहे हैं। अगर आपका जवाब हां है तो थोड़ा रुक जाएं। अपने दांतों का पीलापन कम करने के लिए ( Daanto ka peelapan kam karne ke upay)  आप यह नेचुरल तरीका अपनाएं। इस रेमेडी की सलाह दी नैचुरोपैथी प्रैक्टिशनर और न्यूट्रिशनिस्ट वैशाली पाटिल (Vishali Patil, Naturopathy Expert) ने और इस तरीके में आप केले के छिलके की मदद से ही अपने दांतों को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं यह तरीका।

केले के छिलके से दांतों को कैसे चमकाएं? Fruit Peel To Clean Yellow Teeth

दांतों का पीलापन कम करने के लिए वैशाली केले का छिलका (Banana Peel) इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। दांतों को चमकाने के लिए इस तरह केले के छिलकों से दांतों की सफाई करें-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • केले का छिलका लें और एक चम्मच की मदद से केले के छिलके के अंदर के हिस्से में मौजूद सफेद लेयर को साफ कर लें और किसी कटोरी में निकाल लें।
  • फिर, इसमें 2-3 चुटकी हल्दी का पाउडर (Turmeric powder)  मिलाएं। फिर, थोड़ा-सा सफेद नमक भी इस मिश्रण में मिला लेँ।
  • अब एक बर्श लें और टूथपेस्ट की तरह केले-हल्दी-नमक के पेस्ट को दांतों पर लगाएं।
  • फिर, ब्रश की मदद से दांतों की सफाई करें और सादे पानी से मुंह साफ कर लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News