नारियल की पत्तियों से इन 5 बीमारियों की करें छुट्टी, जानिए सेवन का सही तरीका

Coconut Leaf benefits : नारियल के पत्तों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और रेसिपी-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 16, 2025 10:13 AM IST

Benefits of coconut leaves : नारियल पानी और नारियल की मलाई खाने के फायदे तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नारियल के पत्तों का इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारे में जाना है? शायद आप में से कई लोगों को इस बात की हैरानी होगी कि आखिर नारियल के पत्तों से हमें क्या फायदे हो सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि नारियल के पत्तों से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा नारियल के पत्तों से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको नारियल के पत्तों से होने वाले फायदे और इसका कैसे इस्तेमाल करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं-

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल

नारियल के पत्तों का इस्तेमाल करने से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूरकरने में असदार हो सकता है। इसका सेवन आप काढ़े के रूप में कर सकते हैं। साथ ही यह स्ट्रोक और हार्ट संबंधी परेशानियों को भी दूर करने में प्रभारी हो सकता है। 

किडनी की पथरी से छुटकारा

किडनी में होने वाली पथरी का इलाज करने के लिए आप नारियल के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। यह पथरी को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में प्रभावी हो सकता है। 

डायबिटीज करे कंट्रोल

नारियल के पत्तों में एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जो शरीर में मौजूद शुगर लेवल को कम कर सकता है। साथ ही डायबिटीज की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप शुगर लेवल कम करना चाहते हैं, तो इसकी पत्तियों से तैयार काढ़ा पिएं। यह आपके लिए काफी हद तक प्रभावी है।

सिरदर्द से दिलाए  राहत

नारियल के पत्तों से तैयार काढ़े को सिर पर लगाने से सिरदर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें दर्द निवारक गुण होता है। साथ ही इसके पत्तों में ठंडक गुण होती है, जिससे सिरदर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। अगर आप सिरदर्द को कम करना चाहते हैं, तो इसके पत्तों से तैयार काढ़े को सिर पर जरूर लगाएं।

शरीर का तापमान को करे कम

अगर आपको बुखार है, तो आप इसके पत्तों से तैयार काढ़ा पी सकते हैं। यह सिरदर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ बुखार की वजह से शरीर के बढ़ने वाले तापमान को कम कर सकता है। हालांकि, अगर आपको काफी तेज बुखार है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

नारियल के पत्तों  का काढ़ा कैसे करें तैयार?

नारियल के पत्तों का काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले कुछ पत्ते लें, इस पत्ते को 1 कप पानी में उबालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। अगर सिरदर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप इसे अपने सिर पर भी लगा सकते हैं। इससे सिरदर्द की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Highlights

  • सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए नारियल के पत्तों का काढ़ा सिर पर लगाएं।
  • नारियल के पत्तों से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
  • बुखार होने पर नारियल के पत्तों का काढ़ा पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source