
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 6, 2025 5:45 PM IST
Neem ki nimboli ke fayde: गर्मियों में अक्सर पेड़ों के नीचे बिखरी हुई छोटी-छोटी हरी या पीली निंबोलियां (नीम की फलियां) आसानी से दिख जाती हैं। ये निंबोली न सिर्फ नीम के पेड़ की निशानी होती है, बल्कि आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। यह छोटे आकार में होने के बावजूद सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होती है और गर्मियों में तो यह अपने आप मिल भी जाती है, यानी फ्री में हेल्थ बूस्टर। तो आइए आज इस छोटी-सी निबोरी के गुणों को जाना जाए।
आयुर्वेद में निंबोली (नीम के छोटे फल) को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप निंबोली को या तो कच्चा खा सकते हैं या फिर सुखाकर पाउडर बनाकर पानी के साथ ले सकते हैं। रोजाना 2-3 निंबोली खाली पेट खाना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है, क्योंकि निंबोली का सेवन पाचन सुधारने, त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके सेवन से रक्त शुद्ध होता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है और बीमारियां दूर रहती हैं।
निंबोली में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। निंबोली में मौजूद नीम के यह गुण त्वचा को साफ रखने, मुंहासों को रोकने और स्किन इंफेक्शन जैसे मुंहासे आदि से बचाने में मदद करते हैं। इसका पाउडर बनाकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
निंबोली शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे रक्त शुद्ध होता है। इसका सेवन त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बीमारियों से बचाव करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसलिए नीम की निंबोली आपके खून को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है।
निंबोली का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके एंटी-डायबिटिक गुण मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। यह प्राकृतिक रूप से रक्त शर्करा को संतुलित करने में सहायक है, जिससे डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
निंबोली दांतों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की सड़न, कीटाणुओं और मसूड़ों की समस्याओं को दूर करते हैं। निंबोली के पाउडर का प्रयोग मसूड़ों की सूजन को कम करने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे मुंह की सफाई बनी रहती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।