Skin Care Tips: लहसुन पेस्ट में मिलाएं ये 3 चीजें और पाएं बेदाग, निखरी त्वचा

लहसुन कई रोगों से बचाने के साथ ही त्वचा के लिए भी हेल्दी होती है। जानें, चेहरे की सफाई और बेदाग स्किन पाने के लिए लहसुन (Garlic for skin care) का अलग-अलग उपयोग कैसे करें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 21, 2019 5:20 PM IST

साफ-सुथरी, बेदाग, निखरी और चमकती हुई त्वचा किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। चेहरा बेदाग हो तो देखने में काफी अच्छा लगता है। त्वचा हेल्दी नजर आती है। चेहरे पर दाग-धब्बे हों और आप उन्हें दूर करने के लिए कई उपाय ट्राई करके देख चुकी हैं, तो नीचे बताए गए कुछ उपायों को भी एक बार ट्राई करके देख लें। ये कुछ ऐसे स्किन ब्यूटी टिप्स (Garlic for skin care) हैं, जो घर पर ही तैयार हो जाते हैं। इनकी मदद से चेहरे पर होने वाली झुर्रियां, उम्र के बढ़ते लक्षणों, ड्राइनेस जैसी कई समस्याओं से आप छुटकारा पा सकती है। अक्सर चेहरे पर मुंहासे होने से दाग-धब्बे चेहरे से जल्दी नहीं जाते। आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहती हैं, तो लहसुन का इस्तेमाल (Garlic for skin care) करना शुरू कर दें। जी हां, लहसुन कई रोगों से बचाने के साथ ही त्वचा के लिए भी हेल्दी होती है। जानें, चेहरे की सफाई के लिए लहसुन (Garlic for skin care) का अलग-अलग उपयोग कैसे करें...

लहसुन और शहद

लहसुन और शहद लें। लहसुन की दो कलियों का पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। शहद चेहरेकी नमी को बरकरार रखता है। यह पेस्ट मुंहासों पर लगाएं। इसे 15 मिनट छोड़ दें फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। कुछ ही दिनों में कील-मुहांसो के साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

Skin Care Tips : ड्राई स्किन को दूर करने के आसान टिप्स

लहसुन में हल्दी

तीन लहसुन की कलियां लेकर उसका पेस्ट बना लें। इसमें चुटकी भर हल्दी डाल दें। अच्छी तरह से इसे मिला दें। चेहरे पर अच्छी तरह से इस पेस्ट को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरा धो लें।कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको फर्क नजर आएगा।

 लहसुन के साथ एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत हेल्दी होता है। यह एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। लहसुन के साथ इसके जेल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। दो से तीन लहसुन की कलियां लें। इसे पीस लें। एलोवेरा का जेल लहसुन के पेस्ट में डाल दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। फिर चेहरा पानी से साफ कर लें। ऊपर बताए गए इन तीनों घरेलू उपायों को एक महीना आजमाकर देखें और पाएं हेल्दी, बेदाग और ग्लोइंग त्वचा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source