Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेहत के लिए 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका' है लहसुन, बीपी-शुगर और कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

लहसुन में एलिसिन नामक एक महत्वपूर्ण एंजाइम होता है, जिसमें सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी गुण होते हैं।

सेहत के लिए 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका' है लहसुन, बीपी-शुगर और कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

Written by Atul Modi |Updated : January 9, 2024 8:31 PM IST

लहसुन भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लगभग हर देश के व्यंजनों का एक अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसका सेवन सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। हालांकि कच्चा लहसुन खाना अधिक सेहतमंद माना जाता है। इसमें एलिसिन नामक एक महत्वपूर्ण एंजाइम होता है, जिसमें सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी गुण होते हैं। एलिसिन के कारण ही लहसुन में विशिष्ट गंध आती है। इसी के साथ लहसुन में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं। वहीं एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस दूर करते हैं। लहसुन के औषधीय गुणों के कारण यह सर्दी, खांसी, जुकाम आदि के इलाज में भी मददगार है। लहसुन का नियमित सेवन करने से कई लाभ होते हैं।

कैलोरी कम, पोषक तत्व ज्यादा

लहसुन सेहत के लिए अत्यधिक पौष्टिक है। बहुत कम कैलोरी होने के बावजूद यह कई पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। कच्चे लहसुन की एक कली में मैंगनीज, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस, आयरन, विटामिन बी1, विटामिन बी6 और पोटेशियम होता है। ऐसे में यह संपूर्ण सेहत के लिए अच्छा है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

लहसुन इम्यूनिटी को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यही कारण है कि यह फ्लू, जुकाम, त्वचा संक्रमण जैसी परेशानियों को दूर करता है। लहसुन में सल्फर नामक यौगिक होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

Also Read

More News

कंट्रोल करता है हाई बीपी

लहसुन में सक्रिय यौगिक हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। यही कारण है कि इसके सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। एक चम्मच शहद के साथ लहसुन की दो कलियां खाने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से आराम मिल सकता है।

डायबिटीज करेगा कम

लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन यौगिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियां खाएं। तीन माह तक नियमित रूप से दो समय लहसुन की कच्ची कलियां खाने से आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यही कारण है कि इसके नियमित सेवन से हृदय रोग का जोखिम कम होता है। शोध बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर करीब 12 प्रतिशत तक कम होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उम्र पर लगाता है ब्रेक

अगर आप जवां रहना चाहते हैं तो लहसुन का नियमित सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के ऊतकों में ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करते हैं। यही कारण है कि इसके सेवन से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल करता है। ऐसे में हृदय और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

About the Author

... Read More