
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 21, 2023 4:35 PM IST
Garlic and honey home remedies for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के ज्यादातर मामलों में किसी प्रकार के लक्षण महसूस नहीं होते हैं, जो आमतौर पर एलडीएल के मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होता है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहा होता है। यही कारण है कि कई बार बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का समय पर इलाज न होने के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक मामले विकसित हो सकते हैं। इसलिए हार्ट अटैक के मरीजों के लिए नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने में काफी प्रभावी माने गए हैं और इन्हीं में से एक है लहसुन और शहद का नुस्खा जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करने वाले इस खास नुस्खे के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और उसे सामान्य लेवल पर मेंटेन रखने के लिए शहद और लहसुन का तरीका काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। शहद में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करते हैं। वहीं कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि लहसुन का सेवन करना भी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाना जरूरी होता है। क्योंकि गुड कोलेस्ट्रॉल खून में से कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करता है और उसे वापस बैड लिवर तक ले जाने में मदद करता है। शहद और लहसुन दोनों में ही गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में मदद कर सकते हैं।
शहद और लहसुन का ये तरीका पूरी तरह से फर्मेंटेशन प्रोसेस पर निर्भर करता है। लहसुन को शहद में फर्मेंट होने में लगभग 2 हफ्ते या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है। फर्मेंट होने के बाद यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार होता है और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए इसका प्रभाव भी बढ़ जाता है।
लहसुन और शहद से से तैयार किए गए इस खास नुस्खे का सेवन सुबह खाली पेट करने की सलाह दी जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को रोजाना शहद में भीगे हुए लहसुन की एक या दो कली खा लेनी चाहिए जिससे न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि साथ ही साथ स्वास्थ्य से जुड़े अन्य कई फायदे भी मिलेंगे
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया है और इसे इलाज के विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल शुरु करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात भी कर लेनी चाहिए।