Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Hand and neck tan removal home remedies: जब भी गर्मियां आती हैं तो उनके साथ-साथ स्किन का खास ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि तेज धूप, धूल-मिट्टी और तापमान स्किन को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन स्किन को बचाने के लिए दिनभर घर पर बैठना भी संभव नहीं है और इस कारण से स्किन खराब होने लगती है। चेहरे की स्किन को हम कई अलग-अलग उपायों से बचाने की कोशिश कर लेते हैं लेकिन चेहरे की तरह ही हाथ व गर्दन जैसे स्किन के हिस्से भी धूप में खराब होने लगते हैं और उनका निखार खराब हो जाता है। आप काम से घर से बाहर निकलना तो बंद नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ तरीके हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपने हाथ और गर्दन जैसे हिस्सों के कालेपन को दूर कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
अगर आप भी धूप व अन्य कारणों से आपके हाथ व गर्दन में हुए कालेपन से परेशान हैं, तो आपके लिए हम एक खास घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। आप नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से अपनी त्वचा के इन हिस्सों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। बस आपको इसके सही मिश्रण और इस्तेमाल करने के सही तरीके का पता होना चाहिए जो हम आपको आगे इस लेख में बताने वाले हैं।
शायद आपको भी पता नहीं होगा कि नींबू और बेकिंग सोडा दोनों में ही नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं, जिनकी मदद से त्वचा के कालेपन को दूर किया जा सकता है। चेहरे की स्किन सेंसिटिव होती है, जिनपर इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, लेकिन हाथ और गर्दन पर हुए कालेपन के हिस्सों में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले आप एक नींबू का रस निकाल उसे किसी साफ कांच की कटोरी में डाल लें। अगर आपके पास कांच की कटोरी नहीं है, तो आप स्टील की कटोरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद नींबू के रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और 5 से 7 मिनट तक अच्चे से चम्मच की मदद से उसे मिक्स करें। उसके बाद यह मिश्रण इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे आप रुई के टुकड़े की मदद से अपनी गर्दन व हाथों के कालेपन वाले हिस्से पर अच्छे से लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अब उसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें, ताकि मैल उतर जाए। 5 मिनट मालिश करने के बाद उसे आप गुनगुने पानी से धो सकते हैं। धोने के बाद उस स्किन पर नारियल का तेल या अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर का उपयोग करें।
हालांकि, नींबू और बेकिंग सोडा स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं, लेकिन ये दोनों ही एसिडिक होने की वजह से कुछ लोगों को स्किन में जलन हो सकती है। अगर आप अपनी स्किन की सेंसिटिविटी चेक करना चाहते हैं, तो उसे पहले थोड़ी सी जगह पर लगाकर रखें। अगर आपने ज्यादा हिस्से पर लगा लिया है और जलन होने लगती है, तो तुरंत धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।