
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 30, 2023 11:08 AM IST
Fruit skin that control bad cholesterol: आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले लोगों में काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिन्हें कंट्रोल करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी क्रोनिक बीमारी है, जिससे कई बार किसी प्रकार के लक्षण भी नहीं होते हैं और बाद में स्थिति ज्यादा खराब होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें दवाएं लेने के साथ-साथ हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने वाले अन्य नुस्खे भी अपनाते रहना चाहिए। ज्यादातर प्रकार के घरेलू नुस्खे सुरक्षित होते हैं और इन्हीं सुरक्षित नुस्खों में से एक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक बेहद खास फल के बारे में बताने वाले हैं, जिसका मात्र छिलका ही खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने से रोका जा सकता है।
शरीर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि पपीते के छिलके का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीते के छिलके में मोनोसैचुरेटेड फैट समेत जैसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। पपीते के छिलके में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर खूब मात्रा में पाया जाता है, जिसका सेवन करना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रोक सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए पपीते का छिलका नहीं बल्कि खुद पपीता फल भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो वे पपीते के छिलके के साथ पपीते का भी सेवन कर सकते हैं। पपीते के पत्ते का स्वाद कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता है और कारण से वे खा नहीं पाते हैं और पपीते के साथ इसका सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए वैसे तो पपीते के छिलके या फल का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठने के बाद खाली पेट पपीते को छिलके समेत खाएं। अगर आपको सुबह के समय इसे खाना पसंद नहीं है, तो आप दोपहर या शाम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है और इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से बात करना बहुत जरूरी है। अगर आप पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की दवाएं ले रहे हैं, तो किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से एक बार जरूर बात कर लेनी चाहिए
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.