इस पेड़ के फल से भी ज्यादा फायदेमंद है पत्ता, सुबह खाली पेट खाने से दूर होंगी हाई बीपी और डायबिटीज जैसे रोग

Health tips: कुछ फलों से ज्यादा उनके पत्ते फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक फल के बारे में बताने वाले हैं, जिसके पत्तों का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 4, 2023 12:06 PM IST

फलों के फायदों के बारे में हम सब जानते हैं ही हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी हो या हमारा वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ गया हो या फिर कम हो गया हो। इन सभी स्थितियों से निपटने के लिए हमें अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि फलों की तरह इनके पेड़ के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। फलों के ऐसे बहुत सारे पेड़ हैं, जिनके फल से ज्यादा पत्ते खाने से फायदे मिलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक फल के पेड़ के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर से डायबिटीज जैसी कई बीमारियों को घर पर ही कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस खास फल और उसके पत्ते के बारे में।

कई बीमारियां कंट्रोल करेगा अमरूद का पत्ता

आपने अमरूद खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अमरूद के पत्ते खाने से भी सेहत को कई अलग-अलग प्रकार के फायदे मिल सकते हैं। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता रहा है और आज भी इसका इस्तेमाल इतना ही प्रभावी है।

इन बीमारियों को कंट्रोल करे अमरूद के पत्ते

1. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अमरूद से ज्यादा इसके पत्तों का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं मॉडर्न साइंस भी मानता है कि अमरूद के पत्ते रक्त में बढ़ते शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। भारत के कई हिस्सों में लोग अमरूद के पत्ते को डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

2. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

अमरूद फल की तरह इसके पत्तों में भी पोटेशियम और पानी में घुलनशील फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हालांकि, बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बढ़ते ब्लड प्रेशर को कम कंट्रोल करने में अमरूद के पेड़ के पत्ते भी काम आ सकते हैं। साथ ही साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में भी यह मदद करता है।

3. दस्त रोकने में मदद

अमरूद के पत्तों में कई एंटी-डायरियल गुण भी पाए जाते हैं, जिनकी मदद से दस्त को रोकने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आपको दस्त की समस्या है या फिर कई दिनों में पाचन में गड़बड़ी चल रही है, तो रोज सुबह कुछ दिन खाली पेट अमरूद के ताजे (छोटे व कच्चे) पत्तों को चबाएं।

4. इम्यूनिटी मजबूत करे

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में भी अमरूद के पत्ते काफी फायदेमंद हो सकते हैं। सर्दियों में कई प्रकार संक्रमण व एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है और ऐसे में प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अमरूद के पत्तों का सेवन करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

कैसे करें अमरूद के पत्तों का सेवन

इसके पत्तों का सेवन करना बहुत ही आसान है और कई अलग-अलग तरीकों से इसका सेवन किया जा सकता है जो इस प्रकार है -

  1. कच्चे पत्ते चबाना - सुबह खाली पेट कुछ पत्तों को तोड़ों उन्हें धोएं और चबा लें। अच्छे से चबाने के बाद उसका रस निगल लें और बाकी बचा हुआ अंश थूक दें।
  2. पानी में उबालकर - कुछ पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर पानी को ठंडा होने का बाद छान लें। किसी कपड़े की मदद से पत्तों को अच्छे से पानी में ही निचोड़ लें और फिर उसका सेवन करें
  3. चाय बनाकर - अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर भी उसका सेवन किया जा सकता है। अमरूद के पत्तो को पहले अच्छे से सुखा लें और फिर इनकी चाय बनाकर उसका सेवन करें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source