Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तेजी से बढ़ते ब्लड शुगर पर रोकथाम लगाएगी इस देसी ‘फल की चटनी’ ब्रेकफास्ट में खाने से मिलेगा डबल फायदा

Fruit chutney for diabetes: तेजी से बढ़ रहे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं नहीं बल्कि इस खास फल की चटनी भी काफी फायदेमंद हो सकती है, जिसका सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

तेजी से बढ़ते ब्लड शुगर पर रोकथाम लगाएगी इस देसी ‘फल की चटनी’ ब्रेकफास्ट में खाने से मिलेगा डबल फायदा

Written by Mukesh Sharma |Updated : November 20, 2023 8:58 AM IST

Best chutney to control blood sugar: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले आपकी डाइट का सही होना बहुत जरूरी है और उसके साथ-साथ आपका लाइफस्टाइल भी सही होना चाहिए। अगर आप इन दोनों ही चीजों में सुधार नहीं कर पा रहे हैं, तो शरीर में तेजी से बढ़ रहे ब्लड शुगर को कंट्रोल करे के लिए दवाएं भी प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाएंगी। आजकल डायबिटीज के ग्रस्त एक बड़ी संख्या में लोग पूरी तरह से दवाओं पर ही निर्भर हो चुके हैं, जिससे उनका ब्लड शुगर तो कंट्रोल हो रहा है, लेकिन ये दवाएं कहीं न कहीं शरीर को भी नुकसान पहुंचा रही होती हैं। यहीं पर डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए देसी नुस्खों की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ये नुस्खे ब्लड शुगर लेवल को दवाओं की तरह कंट्रोल करते हैं, लेकिन इनसे स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। कुछ देसी नुस्खों को बनाना और खाना भी बहुत आसान होता है और इन्हीं में से एक शामिल है, इस खास फल की चटनी। चलिए जानते हैं।

शुगर की दवा इस फल की चटनी

आपने फल तो बहुत खाए होंगे और आमतौर पर खाए जाने वाले फल में नाम आता है अमरूद का। डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद को काफी फायदेमंद माना जाता है और इसका सेवन करना आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। लेकिन ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इस फल की चटनी को और ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चटनी में अमरूद के साथ कई ऐसी चीजें भी मिक्स की जाती हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में और ज्यादा हेल्प करती है।

क्यों है चटनी खास

डायबिटीज में कुछ लोगों का फल खाने से मन नहीं करता है, लेकिन अमरूद से बनी यह चटपटी चटनी उन्हें खूब पसंद आ सकती है। साथ ही इस चटनी में आप मेथी के रात भर पानी में भीगे हुए दाने, दालचीनी और तुलसी के पत्ते आदि। अमरूद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते है। इसलिए अमरूद की चटनी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

इस चटनी को बनाना भी आसान

सबसे पहले आपने पके हुए अमरूद का चयन करना है, लेकिन ऐसा भी अमरूद न देखें जो पूरी तरह से पक गया हो। सामान्य रूप से पके हुए अमरूद को कई टुकड़ों में तोड़ लें और उसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें। उसके बाद अगर आप चाहें तो उसमें दालचीनी या तुलसी के पत्ते डाल सकते हैं व स्वादानुसार नमक मिला लें। अमरूद को ग्राइंडर में थोड़ा सा ही ग्राइंड करें और फिर निकाल लें ज्यादा पिसाई होने पर इसका स्वाद खराब हो सकता है। बाहर निकालने के अगर आप चाहें तो इसमें रात भर पानी में भिगी हुई मेथी के पत्ते भी मिला सकते हैं।