
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 15, 2020 1:46 PM IST
एनर्जी बूस्ट करने से लेकर वेट लॉस तक, बहुत फायदेमंद है पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
दिनभर में कड़ी मेहनत के बाद एक वक्त ऐसा आता है कि हर व्यक्ति थकान महसूस करता है। आपको भी कभी न कभी ये थकान जरूर महसूस होती होगी! तो आप इसके लिए क्या करते हैं? आप में से ज्यादातर लोग एक कप कॉफी या चाय लेते होंगे! लेकिन आपको बता दें कि ये आपको तुरंत एनर्जी तो दे देंगे लेकिन लंबे समय के लिए सही नहीं होते हैं। अपने दिनभर की थकान को दूर करने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। ये आपकी थकान को दूर आपको एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही और भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। आज हम आपको पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल के कुछ ऐसे लाभ बता रहे हैं जिनका आपको जानना बहुत जरूरी है।
पेपरमिंट स्किन के लिए बहुत अच्छा काम करता है। पुदीने के पत्तों को स्किन पर हल्का रगड़ने से चेहरा ग्लो तो करता ही है साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। अगर आप पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को त्वचा पर लगा रहे हैं तो इसे पहले नारियल के तेल के साथ मिलाकर हल्का पतला कर लें। इसके लिए अपनी हथेली पर पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 1 बूंद लें और साथ में नारियल तेल की 2 बूंदें डालें। अब इन्हें हथेलियों से अच्छी तरह मिक्स कर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह आपके शरीर को ठंडा करते हुए ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
इस बात में कोई शक नहीं है कि वर्कआउट करने के लिए एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ लोग इसके लिए क्रिएटिन, कैफीन या सोडियम बाइकार्बोनेट जैसे प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट लेते हैं। ये प्रॉडक्ट सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं, ऐसे में आपको नेचुरल स्टेप की ओर बढ़ना चाहिए। एक्स्ट्रा एनर्जी के लिए आप वर्कआउट से पहले पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे ले सकते हैं। पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदों को 1 ग्लास पीने के पानी में मिलाकर पीएं। वर्कआउट से पहले इस मिश्रण को पीने से न केवल ऊर्जा नहीं बढ़ेगी बल्कि आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलेगी।
पौष्टिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए अपने प्रोटीन शेक में दो बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिलाकर पीने से कई तरह के लाभ होते हैं। आप चाहे अपने प्रोटीन शेक को पानी में लेना पंसद करते हों या मिल्क में, आप पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल को मिलाकर ले सकते हैं। पोषक तत्वों के साथ ही इससे आपको एक अच्छी महक भी मिलेगी।
पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। एनर्जी बूस्ट करने के अलावा ये स्वस्थ श्वसन क्रिया को बढ़ावा देने, पेट संबंधी रोगों से बचने और ओरल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए भी फायदेमंद है। आप सुबह वर्कआउट से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। या दोपहर के वक्त एनर्जी के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।