Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में कई बीमारियों को पैदा कर सकता है बार-बार छींक आना, इन 3 घरेलू उपायों से करें इलाज: नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

बार-बार छींक आना सिर्फ परेशान करने देने वाली ही स्थिति नहीं है बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इस लेख में जानें ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से बार-बार छींक आने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

शरीर में कई बीमारियों को पैदा कर सकता है बार-बार छींक आना, इन 3 घरेलू उपायों से करें इलाज: नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Written by Mukesh Sharma |Published : September 22, 2022 3:30 PM IST

Frequent sneezing: छींक आना शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसकी मदद से शरीर श्वसन मार्ग को साफ करता है। लेकिन बार-बार छींक आना आमतौर पर किसी शारीरिक समस्या का संकेत देता है और इसका जल्द से जल्द इलाज करना भी जरूरी होता है। अगर आपको भी बार-बार छींक आ रही है, तो उसके लिए आपको डॉक्टर से पास जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रखी कुछ चीजों से ही इस स्थिति का इलाज कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको 4 ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएं, जिनकी मदद से बार-बार छींक आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। (home remedies for frequent sneezing)

शहद और पुदीने से करें छींक बंद

अगर आपको बदलते मौसम के कारण बार-बार छींक आ रही है, तो यह सीजनल एलर्जी का संकेत देती है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सीजनल एलर्जी बेहद आम होती है और घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है। आप आधा चम्मच पुदीना पीस लें और उसे 2 दो छोटे चम्मच शहद में मिलाकर पी लें। उसके बाद आप एक घूंट गुनगुने पानी की भी भर सकते हैं।

अदरक व हल्दी से रोकें छींक

बार-बार छींक आना रोकने के लिए अदरक व हल्दी के मिश्रण का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर आपको बार-बार छींक आ रही हैं, तो आधा चम्मच पिसा हुआ अदरक व आधा चम्मच हल्दी पाउडर लेकर उसे आधा कप गुनगुने पानी में मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से घोलें और पी जाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

एलर्जिक चीजों से बचें

अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो आपको सबसे पहला काम है कि इन एलर्जिक पदार्थों से दूर रहें। अगर आपको संदेह है कि आप एलर्जिक चीजों से संपर्क में आते हैं, तो ऐसे में आप अपने साथ डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं भी रख सकते हैं।