Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods to control high blood pressure level : मॉडर्न लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते और नतीजा यह होता है कि मेंटल लेवल पर हम कमजोर और फिजिकल लेवल पर कई बीमारियों से घिरते जा रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर लेवल (high blood pressure levels) भी ऐसी ही एक समस्या है जो आजकल बहुत से लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। यह सबसे तेजी से फैलने वाली लाइफस्टाइल डिजिजेज (lifestyle diseases) में से एक है। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आगे चलकर आपकी हार्ट हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती है। अगर आप भी अपने कामकाज में बहुत बिजी रहते हैं और आपको हाई बीपी की समस्या है तो आप इन आसान तरीकों से अपनी इस हेल्थ कंडीशन को मैनेज कर सकते हैं।
सुबह अपनी चाय में थोड़ी-सी दालचीनी (dalchini) मिलाकर उबालें और इस चाय का सेवन करें। इससे आपकी समस्या कंट्रोल होगी।
वेट कंट्रोल करने के अलावा बीपी लेवल कंट्रोल करने के लिए भी लौकी का जूस (lauki ka juice) पीना लाभकारी होता है। आप रोजाना दिन में एक बार लौकी का रस पी सकते हैं। यह ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। (benefits of bottle gourd juice)
पेट की समस्याओं से लेकर खून को साफ करने के लिए मेथी के दानों का अलग-अलग तरीकों से सेवन किया जाता है। मेथी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। (methi seeds for blood pressure level control)