वायु प्रदूषण से गम्भीर हो सकती है हाई बीपी की बीमारी, पेशेंट्स इस तरह रखें अपना ख्याल

जब किसी का ब्लड प्रेशर लेवल हाई होता है तो उसके शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता। इसी तरह उस व्यक्ति के लिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। सर्दियों में तापमान गिरने और कठोर मौसम की वजह से यह समस्या बढ़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2023 5:40 PM IST

BP control during in winter and pollution:अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की हाइपरटेंशन साइंटिफिट सेशन में यह कहा गया है कि बदलते मौसम का असर ब्लड प्रेशर लेवल पर भी पड़ता है। ठंडा मौसम, टेम्परेचेर में बदलाव और प्रदूषण जैसी स्थितियों से ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की राय है कि मौसम के साथ ब्लड प्रेशर लेवल में आने वाले उतार-चढ़ार पर डॉक्टरों को नजर रखनी चाहिए। चूकिं यह एक गम्भीर समस्या हो सकती है और इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं और ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में 1.28 करोड़ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। जब किसी का ब्लड प्रेशर लेवल हाई होता है तो उसके शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता। इसी तरह उस व्यक्ति के लिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। सर्दियों में तापमान गिरने और कठोर मौसम की वजह से यह समस्या बढ़ सकती है।

ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए ? (How to control blood pressure level in winter)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बीपी लेवल ठीक रखने के लिए हेल्दी डाइट अपनाने, रेग्यूलर एक्सरसाइज करने और नमक का सेवन कम मात्रा में करने जैसे उपाय करने चाहिए। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ने से रोकती हैं। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में पढ़ें यहां। (tips to manage blood pressure level in winters)

मेथी दाना (Methi seeds for BP control)

डिटॉक्स और शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए मेथी दानों का सेवन तो किया ही जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी ब्लड प्रेशर लेवल को भी कम करता है। मेथी सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म भी रखता है। साथ ही यह डाइजेशन भी बढ़ाता है। बीपी लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी का पानी पी सकते हैं।

अश्वगंधा (Ashwagandha for Blood Pressure management)

बीपी लेवल को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है। अश्वगंधा का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है और बीपी लेवल भी अंडर कंट्रोल रहता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर आप पी सकते हैं।

लहसुन (Garlic for Blood Pressure control)

इस आयुर्वेदिक औषधी का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। सर्दियों में ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए आप लहसुन की 1-2 कलियां रोज सुबह खा सकते हैं।