
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 1, 2023 7:01 AM IST
Constipation Relief Tips: कॉन्स्टिपेशन एक कॉमन समस्या है जो लोगों को अक्सर महसूस होती है। कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे लो-फाइबर वाली डाइट, हाई-फैट डाइट, तली-भुनी चीजें खाने की आदत, देर तक बैठकर काम करना, स्लीपिंग पैटर्न्स और कसरत ना करने की आदत। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्याएं धीरे-धीरे गम्भीर हो जाती हैं और बवासीर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। कब्ज की समस्या में लोगों को पेट ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाता और इसी वजह से उनकी ओवरऑल हेल्थ भी धीरे-धीरे बिगड़ती जाती है। कॉन्स्टिपेशन की समस्या से आराम पाने के लिए हाई-फाइबर फूड्स का सेवन करना चाहिए जो डाइजेशन सुधारने और बाउल को काम करने में मदद करता है। ऐसा ही एक फूड है सूरन जिसकी सब्जी खाने से आपको कॉन्स्टिपेशन से आराम पाने में मदद हो सकती है। (Vegetable that helps relieving constipation)
सूरन को याम, ओल और जिमिकंद (Jimikand) भी कहा जाता है। यह एक रूटी वेजिटेबल है। सूरन में डाइटरी फाइबर के अलावा कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व (Yam nutrition) पाए जाते हैं जो आपके शरीर को नरिश करते हैं। इस सब्जी को खाने से डाइजेशन सुधरता है और इससे स्टूल पास करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद करते हैं। यह पेट फूलने की समस्या और दर्द से भी राहत दिलाता है।
सूरन की सब्जी या सूरन का भर्ता बनाकर आप खा सकते हैं। चूंकि सूरन की सब्जी खाते समय गले में खुजली महसूस हो सकती है। इसीलिए, सूरन को हमेशा उबालकर उसकी सब्जी बनाएं या भर्ता बनाकर खा सकते हैं।