Advertisement

होली में केमिकल वाले रंगों से आंखों की ऐसे करें देखभाल, इन एक्सपर्ट टिप्स से रखें अपनी आंखों को सेफ

Holi Eye Care: होली के उत्साह के बीच कई बार हम अपनी आंखों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। आइए, जानते हैं होली में आंखों की देखभाल करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में -

Written By priya mishra
Updated : March 12, 2025 6:03 PM IST

Holi Eye Care Tips: होली का त्योहार सिर्फ रंगों से खेलने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का  सुनहरा अवसर भी होता है। होली के दौरान लोगों में एक अलग उत्साह, खुशी, मस्ती और रंगों से सराबोर होते हुए देखा जाता है। लेकिन होली की इस उमंग में हमें अपनी सेहत और सुरक्षा को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, खासकर जब बात हमारी त्वचा और आंखों की हो।  कुछ दशक पहले तक लोग होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करते थे जो न केवल सुरक्षित थे, बल्कि त्वचा और आंखों के लिए भी लाभदायक थे। लेकिन आज सिंथेटिक रंगों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जो हानिकारक केमिकल्स से भरपूर होते हैं। इन हानिकारक केमिकल्स से हमारी त्वचा पर खुजली, एलर्जी, लाल चकत्ते और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए होली खेलने से पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन रंगों का हम उपयोग कर रहे हैं, वे सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल हों। खासतौर पर आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि वे हमारे शरीर का सबसे नाजुक और संवेदनशील हिस्सा है। आज इस लेख में जगत फार्मा की डॉ परविंदर कौर से जानते हैं कि होली के दौरान आंखों की देखभाल कैसे करें? तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

होली के दौरान आंखों की सुरक्षा के आसान उपाय

आंखों को साफ पानी से धोएं

होली खेलते समय आंखों के आसपास लगे रंगों को तुरंत साफ पानी से धोएं। गुलाब जल का उपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि यह आंखों से रंग और धूल हटाने में मदद करता है और जलन को कम करता है।

Advertisement

आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें

होली खेलने के बाद आपको अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए और फिर डॉक्टर द्वारा दी गई आई ड्राप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आंखों की जलन और खुजली में राहत मिलेगी।

सनग्लासेस  का उपयोग करें

सिंथेटिक रंगों से बचने के लिए आपको होली खेलते समय सनग्लासेस या प्रोटेक्टिव आईवियर पहना चाहिए । इससे आपकी आंखे  रंगों में मिले केमिकल्स  से बची रहेंगी।

Advertisement

डेली डिस्पोजेबल लेंस का इस्तेमाल करें

होली के दौरान अगर आप लेंस पहनते हैं, तो बाजार में उपलब्ध डेली डिस्पोजेबल लेंस का उपयोग करें और होली खेलने के बाद इन्हें फेंक दें। इससे आँखों में रंगों द्वारा संक्रमण का खतरा कम होगा।

होली के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • होली खेलते वक्त आंखों को न रगड़े।
  • बिना डॉक्टर के सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें।
  • कॉन्टैक्ट लेंस पहनना अवॉयड करें।
  • रंगों से भरे पानी के गुब्बारे और केमिकल वाले रंगों से बचें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।