Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Periods pain reducing diet tips: पीरियड्स आने के बाद महिलाओं और खासकर टीनएजर लड़कियों को बहुत अधिक तकलीफ होती है। छोटी उम्र में जहां लड़कियां डर जाती हैं वहीं बड़ी उम्र की महिलाओं को भी पीरियड्स के आसपास के समय में बहुत अधिक तकलीफ (problems during periods) महसूस होती है। वहीं, अगर उन्हें किसी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम हो तो इससे उन्हें और भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
पीरियड्स की तकलीफ कई बार इतनी बढ़ जाती है कि महिलाओं को इससे आराम के लिए पेनकिलर तक खाना पड़ता (painkillers during periods) है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेन किलर खाए बिना भी आपको पीरियड्स क्रैम्प्स (period cramps) और दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको आपके किचन में पायी जाने वाली कुछ चीजों की मदद लेनी होगी।
न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल कहती है कि पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से आराम पाने के लिए आप कुछ ऐसी नेचुरल चीजों का सेवन कर सकते हैं जिनमें दर्द कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसी कई चीजें आपके किचन में ही आसानी से मिल जाएगी क्योंकि, इनका इस्तेमाल हम रोजमर्रा की कूकिंग में भी करते हैं। शिल्पा मित्तल कहती हैं कि,‘’ मेरे पास अक्सर ऐसे लोग आते हैं जो पूछते हैं कि हम पीरियड के समय होने वाले दर्द में ऐसा क्या खाएं जिससे दर्द से आराम मिल सके। ऐसी कुछ चीजें हमारे आसपास ही आसानी से मिल सकती हैं”।
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार देसी घीका सेवन करने से दर्द से आराम मिल सकता है। आप अपनी रोटी या दाल में थोड़ा-सा घी मिलाकर खा सकते हैं।
हल्की-फुल्की साबुदाना की खिचड़ी (Sabudana ki khichadi) खाने से भी दर्द से आराम मिल सकता है। इसी तरह साबूदाना की कांजी भी काफी कारगर होती है। साबुदाने की कांजी बनाने के लिए-
थोड़े-से साबुदाना 2 से 3 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर उसे उबालकर उसमें जीरा, नमक, नींबू का रस मिलाएं।
इस कांजी का सेवन करने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है।
देसी घी के साथ थोड़ी-सी शक्कर और भूने जीरे का पाउडरमिक्स करें। इन सभी चीजों का एकसाथ सेवन करने से दर्द से आराम मिल सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट सलाह देती हैं कि पीरियड के दौरान होने वाली तकलीफों से बचने के लिए आपक पीरियड्स से कुछ दिनों पहले से ही कुछ बातों का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। जैसे-
हमेशा संतुलित आहार ही खाएं।
फास्ट फूड (Avoid eating fast foods during periods) से परहेज करें।
हाई प्रोटीन डाइट लें।
कमजोरी से बचने के लिए सत्तू पराठा (Sattu paratha), पनीर, दालें, फलियां, दूध और दही का सेवन करें।
नॉनवेज खाने वाले लोग अंडे, चिकन और मछली का सेवन करें।
घी, अलसी के बीज (Flaxseeds), बादाम, अखरोट (Walnut) और चिया सीड्स (chia seeds) का सेवन करें।
साफ-सुथरा और घर का बना खाना खाएं।
हर 3-4 घंटें में कुछ खाते रहें।
भरपूर आराम करें और पानी भी पीएं।