शरीर में दर्द या मांसपेशियों में खिचांव आने पर अपनाएं ये 4 होम ट्रीटमेंट, नहीं पड़ेगी फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत

शरीर में दर्द होना, सूजन आना, मांसपेशियों में अकड़न और मोच आना बहुत ही सामान्य सी परेशानियां हैं। यह समस्या कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकती है। वैसे तो इनके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन थकान, अधिक देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना, ज्यादा चलना, लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि करना, तनाव, डिहाइड्रेशन और नींद की कमी जैसे कारण इसके पीछे अधिक जिम्मेदार माने जाते हैं

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 20, 2020 2:23 PM IST

शरीर में दर्द होना, सूजन आना, मांसपेशियों में अकड़न और मोच आना बहुत ही सामान्य सी परेशानियां हैं। यह समस्या कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकती है। वैसे तो इनके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन थकान, अधिक देर तक एक ही जगह पर बैठे रहना, ज्यादा चलना, लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि करना, तनाव, डिहाइड्रेशन और नींद की कमी जैसे कारण इसके पीछे अधिक जिम्मेदार माने जाते हैं। ऐसी स्थिति में दवा लेना भले ही आपको तुरंत आराम दिला दें लेकिन यह लंबे समय के लिए सही नहीं होता है। क्योंकि शरीर में दर्द होना ऐसी स्थिति जो बार-बार हो सकती हैं। हां, यदि आपकी समस्या ज्यादा बड़ी है तो आप डॉक्टर को दिखाकर उनकी सलाह पर दवा ले सकते हैं। आज हम आपको शरीर के दर्द और मांसपेशियों के खिचांव को दूर करने के लिए कुछ होम ट्रीटमेंट बता रहे हैं। इन्हें अपनाकर आप अपनी परेशानी से राहत पा सकते हैं।

नमक का पानी

बॉडी पेन से रिवीफ पाने के लिए नमक का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। नमक का पानी सूजन को कम करता है और मांसपेशियों को राहत देता है। शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द तब होता है जब मांसपेशियों में खिचांव या सूजन आ जाती है। जब आप एक्सरसाइज, एरोबिक्स या डांस करते हैं जब शारीरिक गतिविधि के कारण शरीर में दर्द हो जाता है। ऐसी स्थिति में आधे टब में करीब आधा कप नमक डालकर अच्छी तरह घोलें। फिर इसमें एक सूती कपड़ा डालकर उसे निचोड़ें और प्रभावित जगह पर करीब 10 मिनट तक सेंक लें। अगर आप चाहें तो 10 से 15 मिनट तक टब में बैठ भी सकते हैं। लेकिन इस दौरान पानी का तापमान जरूर चेक कर लें।

Swedish massage

बॉडी मसाज

बॉडी मसाज, शरीर के दर्द या मांसपेशियों की अकड़न और सूजन से राहत पाने का सबसे बेस्ट तरीका माना जाता है। यदि सही तरीके से मालिश की जाए तो इससे टिश्यू रिलैक्स होती हैं, स्ट्रेस कम होता है और नर्व कम्प्रेशन भी ​घटती है, जिससे दर्द से राहत मिलती है। मालिश करने के लिए गर्म सरसों के तेल का प्रयोग करें। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज़ दर्द से तुरंत राहत दिलाती है।

वॉर्म कम्प्रेस

मांसपेशियों की कठोरता को कम करने और रक्त के प्रवाह में सुधार करने के लिए वॉर्म कम्प्रेस यानि कि गर्म सेक एक अच्छा तरीका है। जब हाथ पैरों में तेज दर्द हो, शरीर को घुमाने में दिक्कत हो और हड्डियों से हल्की आवाजें आए तो आप वॉर्म कम्प्रेस का यूज़ कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह कठोर मांसपेशियों के लिए प्रभावी है लेकिन अगर चोट के कारण दर्द हो रहा है तो इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। आप प्रभावित क्षेत्र पर हीटिंग पैड या नम तौलिया (गर्म पानी में डूबा हुआ) भी लगा सकते हैं। सुनिश्चित करें कि हीटिंग पैड या तौलिया बहुत गर्म न हो, क्योंकि यह आपकी त्वचा को जला सकता है।

muscle soreness

आइस पैक

मांसपेशियों में मोच के कारण कई बार दर्द के साथ सूजन आ जाती है, ऐसी स्थिति में आइस पैक का प्रयोग किया जा सकता है। यह उस प्रभावित क्षेत्र को सुन्न करता है और रक्तस्राव को कम करता है। इसके लिए आप एक प्लॉस्टिक बैग में उसमें कुछ आइस क्यूब रखें। अब इसमें थोड़ा पानी भरें और इसे सील कर दें या कस कर बांध लें। अब इसे किसी तौलिये से कवर कर लें और प्रभावित जगह पर कुछ सेकेंड के लिए लगाएं। ध्यान रहें कि आपको इस आइस पैक से एक बार में ज्यादा देर तक सेक नहीं लेनी है। एक बार में सिर्फ 4 से 4 सेकेंड तक ही प्रभावित जगह पर आइस पैक लगाएं। कुछ सेकेंड रुकने के बाद फिर इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है।