Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Increase Height Tips: कद को जल्दी बढ़ाना चाहती हैं? ध्यान में रखें ये 3 बातें

How To Increase Height: हर कोई अच्छी हाइट पाना चाहता है और उसके लिए अनेक उपाय भी करता है। लेकिन हमारा कद हमारे जेनेटिक्स के अनुसार ही होता है। हालांकि, कुछ कारक हैं जो सामान्य रूप से कद बढ़ने की प्रक्रिया को रोक सकते हैं।

Increase Height Tips: कद को जल्दी बढ़ाना चाहती हैं? ध्यान में रखें ये 3 बातें

Written by Mukesh Sharma |Published : March 7, 2022 2:11 PM IST

वैसे तो यह कहा जाता है कि व्यक्ति की हाइट नहीं सोच ऊंची होनी जरूरी है। लेकिन कड़वा सच यही है कि हमेशा अच्छी हाइट वाले लोगों को ही स्मार्ट और गुड लुकिंग माना जाता है। सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी अच्छी हाइट का सपना देखती हैं। हमारा कद बढ़ने की एक निश्चित उम्र होती है और उस उम्र में आते-आते हम अपनी पर्याप्त कद ले लेते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का उम्र निकलने के बाद भी कद कम रह जाता है और ऐसे में उनमें आत्म सम्मान की कमी होने लगती है। कई बार लोग कद लंबा न होने के कारण शर्म महसूस करते हैं और समाज से दूर रहना पसंद करते हैं। वैसे तो हमारे शरीर का कद पूरी तरह से हमारे जेनेटिक पर ही निर्भर करता है। उदाहरण के लिए आपके माता-पिता की हाइट प्रमुख रूप से आपकी हाइट को प्रभावित करती है। लेकिन कुछ अन्य चीजें भी हैं, जो सामान्य रूप से कद बढ़ने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं और परिणामस्वरूप आपका कद कम रह सकता है। यदि सही समय रहते ऐसी स्थितियो की विशेष रूप से देखभाल की जाए तो सामान्य शारीरिक कद को बढ़ावा मिल सकता है और आप अपना सामान्य कद पा सकती हैं। इसलिए यदि आप अपना कद बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको इन तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी है -

1. नियमित रूप से करें ये खास एक्सरसाइज

रस्सी कूदने से मिल सकती है कद बढ़ाने में मदद

रस्सी कूदना सिर्फ एक खेल ही नहीं एक कमाल की एक्सरसाइज है। नियमित रूप से रस्सी कूदना शरीर को एक्टिव रखता है, जिससे भोजन से पोषक तत्व प्राप्त करने की क्षमता बढ़ जाती है।

Also Read

More News

टो टचिंग एक्सरसाइज करना भी है फायदेमंद

यह एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जो शरीर का कद बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी होती है। नियमित रूप से टो टचिंग एक्सरसाइज करने से पिंडली, जांघ, व रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियां एक्टिवेट हो जाती हैं, जिसे कद जल्दी बढ़ने लग सकता है।

कद बढ़ाने के लिए करें कोबरा पोज अभ्यास

यह भी एक प्रकार की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की तरह ही काम करता है, जो टो टचिंग से ठीक विपरीत शरीर के हिस्से पर इफेक्ट डालता है। यदि कोबरा पोज और टो टचिंग एक्सरसाइज दोनों को एक साथ किया जाए तो यह कद बढ़ाने में कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान कर सकता है।

हैंगिंग एक्सरसाइज है बेहद जरूरी

आपने भी अक्सर अपने बुजुर्गों से सुना होगा की लटकने से कद बढ़ता है, जो बिल्कुल सच है। हैंगिग एक्सरसाइज को कद बढ़ाने की सबसे प्रभावी तकनीकों में से एक माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर की सभी मांसपेशियां एक्टिवेट हो जाती हैं।

2. डाइट में शामिल करें खास चीजें

कैल्शियम है कद बढ़ाने के लिए जरूरी

आपकी हाइट में हड्डियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि इनसे ही शरीर का ढांचा बना होता है। यदि आप अपना कद बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध, चीज, पनीर और दही आदि को शामिल करें।

विटामिन मदद करते हैं हाइट बढ़ाने में

शरीर का पोषण विटामिन के बिना अधूरा रह सकता है और यदि आपके आहार में पर्याप्त विटामिन नहीं हैं, तो इसका असर आपकी हाइट पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपना आहार में अनेक प्रकार के फल, सब्जियां और अन्य पोषण से भरपूर आहार शामिल करें।

डाइट में शामिल करेंगे मिनरल्स तो मिलेगा लाभ

शरीर का निर्माण करने और उसे बनाए रखने में खनिज बहुत जरूरी होते हैं। अपने आहार में अलग-अलग प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल करें। इसके लिए आप किसी अच्छे डाइटीशियन से भी संपर्क कर सकती हैं।

3. भूलकर भी न करें ये काम

जंक फूड न खाएं

बाहर का खाना आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी चीजें खाने से सिर्फ आपका पेट ही खराब नहीं होता है, यह कद बढ़ने से रोकने वाले एक कारक के रूप में भी काम कर सकता है। इसलिए हमेशा घर पर बना हेल्दी खाना ही खाएं।

मानसिक रूप से स्वस्थ रहें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होना आपके समस्त शरीर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए यदि आपको कोई मानसिक समस्या है, तो जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से संपर्क कर लें।