... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 25, 2021 5:28 PM IST
कान में घुसी चींटी या कीड़े को बाहर कैसे निकालें? ये तरीका 1 नहीं बल्कि 12 परेशानियों में करता है काम, जानें करने का तरीका
आपने पहले भी कई लेख में फिटकरी के ढेरों फायदों के बारे में सुना होगा और बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते भी होंगे। फिटकरी के इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है और साथ ही इसके कई चमत्कारी फायदे भी हैं। हालांकि बहुत से लोग इसके इस्तेमाल को लेकर हमेशा दुविधा में रहते हैं कि किस तरह इसका इस्तेमाल करें। कुछ लोग दूध से तो कुछ लोग पानी से फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सही तरीका क्या है इस बारे में कोई नहीं जानता। इस लेख में हम आपको फिटकरी के इस्तेमाल का बिल्कुल सही तरीका बता रहे हैं, जो आपके लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है।
1-अगर आपके या आपके किसी भी घर में छोटे बच्चे के कान में चींटी या फिर कोई कीड़ा चला गया है तो फिटकरी को पानी में घोलकर कान में डालने से चींटी को तुरंत बाहर निकालने में मदद मिलती है।
2- वे लोग, जो खूनी बवासीर से परेशान हैं उन्हें फिटकरी को पानी में घोलकर अपनी गुदा में उसका सेंक लेना चाहिए या फिर आप साफ कपड़े को इस पानी में भिगोकर रख सकते हैं, जो कि खूनी बवासीर में लाभ प्रदान करता है।
3-वे लोग, जो पेशाब करते समय जलन की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं उन्हें 6 ग्राम पिसी हुई फिटकरी को एक गिलास पानी में घोलकर पीना चाहिए। ऐसा करने से पेशाब में जलन की समस्या से राहत मिलती है।
4- हाथ-पैरों की अंगुलियों में सूजन को दूर करने के लिए या फिर पानी में ज्यादा काम करने से हुई खाज की समस्या से राहत पाने के लिए पानी में फिटकरी उबाल लें और सुबह-शाम उससे हाथ धोएं।
5- गले में दर्द की शिकायत होने पर गर्म पानी में फिटकरी और नमक घोलकर उससे गरारे करें। ऐसा करने से टांसिल्स ठीक होते हैं और मुंह, गला और दांत भी साफ होते हैं।
6- बार-बार बुखार आने की स्थिति में एक ग्राम फिटकरी में दो ग्राम चीनी को मिला लें और उससे 2–2 घंटे बाद गरारे करते रहें। ऐसा करने से बार-बार बुखार आने से बचते हैं।
7-अगर आप मुंह के छाले से परेशान हैं तो आपके लिए ये सबसे सरल उपाय है कि फिटकरी को पानी में घोलकर उससे दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह के छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।
8- अनचाही गर्भपात को रोकने के लिए आप एक चौथाई चम्मच पिसी हुई फिटकरी को एक कप कच्चे दूध में डालकर महिला को पिलाएं। हर दो घंटे बाद इसकी एक-एक सिप लें। ऐसा करने से गर्भपात रुक जाता है।
9- हैजा या बार-बार दस्त जैसी स्थिति में आपको सिर्फ आधा गिलास पानी में 6 ग्राम फिटकरी घोलकर कुछ दिन पीनी है और आपको इस स्थिति से जल्द से जल्द राहत पाने में मदद मिलती है।
10-गुम चोट लगने पर या फिर अंदरूनी चोट लगने पर आपको कम से कम 4 ग्राम फिटकरी पीसकर आधा किलो गाय के दूध में मिलाकर पीनी है। ऐसा करने से अंदरूनी चोट को भरने में तेजी से लाभ मिलेगा। से लाभ होता है।
11-खांसी कैसी भी हो फिटकरी उसमें राहत पहुंचाने का काम करती है। आपको सिर्फ आधा ग्राम पिसी हुई फिटकरी शहद में मिलाकर चाटनी है, जिससे दमा और खांसी में आराम मिलता है।
12-नकसड़ी फूटने पर या फिर नाक से बेवजह खून निकलने पर दूध में थोड़ी-सी फिटकरी घोलकर 3–4 बूंद नाक में डालने से नाक में खून आना बंद हो जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.