सुस्त पड़े दिमाग को कंप्यूटर की तरह तेज बना देगा फिश ऑयल, जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

Fish oil for brain: दिमाग को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट के अलावा भी अन्य सप्लीमेंट्स होने जरूरी हैं। फिश ऑयल का दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। चलिए जानते हैं फिश ऑयल के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 29, 2023 2:59 PM IST

Health benefits of fish oil: हमारा शरीर तभी एक्टिव होकर काण कर पाएगा और सिर्फ तब अच्छा प्रदर्शन ला पाएगा जब हमारा दिमाग भी पूरी तरह से हेल्दी होगा। लेकिन आजकल का बिजी लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट और भावनात्मक परेशानियों के कारण आजकल मेंटल हेल्थ भी खराब हो रही है। इतना ही नहीं दिमाग से जुड़ी भी कई समस्याएं हैं, जिससे दिमाग कमजोर पड़ रहा है और ठीक से काम नहीं कर पाता है। इसलिए दिमाग की हेल्थ को बनाए रखने के लिए भी विशेष डाइट व अन्य चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि आपको भी दिमाग से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर आपको लगता है कि आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो यह लेख आपके काफी काम आ सकता है। इस लेख में हम आपको फिश ऑयल से दिमाग की हेल्थ को मिलने वाले फायदों और इसका सही इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

दिमाग के लिए फिश ऑयल

स्वस्थ और तेज दिमाग के लिए फिश ऑयल का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद रह सकता है। दरअसल, मछली के तेल में ईपीए और डीएचए नाम के ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो दिमाग को सामान्य रूप से कार्य करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं दिमाग को पूरी तरह से विकसित होने के लिए भी ये ओमेगा 3 फैटी एसिड चाहिए होते हैं।

किन लोगों को लिए ज्यादा फायदेमंद

जिन लोगों को दिमाग से जुड़ी पहले से ही कोई बीमारी है, उनके लिए फिश ऑयल काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दिमाग से जुड़ी कई बीमारियों के लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है और साथ ही कई अन्य बीमारियां विकसित होनेके खतरे को क बी कम किया जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को मानसिक समस्याएं हो रही हैं, उनके लिए भी इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है।

कैसे करें इस्तेमाल

मछली के तेल का इस्तेमाल करना काफी आसान है, क्योंकि यह सप्लीमेंट के रूप में कैप्सूल में मिल जाता है। आप सुबह ब्रेकफास्ट के बाद एक आधा गिलास पानी के साथ यह कैप्सूल ले सकते हैं। कुछ लोग इसे सुबह की बजाय दोपहर में लेना पसंद करते हैं। यदि आपके पास कैप्सूल की बजाय लिक्विड है, तो आप खाने में उसे मिलाया जा सकता है।

फिश ऑयल के अन्य फायदे

सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं फिश ऑयल के कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं -

  • हार्ट को हेल्दी रखें - फिश ऑयल में मौजूद फैटी एसिड कई अलग-अलग मामलों में हार्ट अटैक जैसी स्थितियों के रिस्क को कम कर देता है।
  • आंखों को हेल्दी रखें - फिश ऑयल में कई ऐसे तत्व हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाएं रखने में भी मदद करते हैं।
  • सूजन कम करे - शरीर के अंदर की सूजन को कम करने के लिए भी फिश ऑयल काफी फायदेमंद रहता है।
  • स्किन को हेल्दी रखे - त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी फिश ऑयल काफी फायदेमंद रहता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source