
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 27, 2023 10:00 AM IST
Holi 2023 : होली रंगों का त्यौहार है, यह अपने साथ कई रंग-बिरंगी खुशियों को लाता है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। होली के मौके पर हर उम्र के लोग रंगों में मस्त हो जाते हैं। होली बिना कलर के अधूरी रहती है, लेकिन कई बार इन रंगों की वजह से स्किन, कान, नाक और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसका कारण इसमें मौजूद केमिकल्स हो सकते हैं। भले ही आप केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग न करें, लेकिन जो व्यक्ति आपको रंग लगा रहा हो वह केमिकल रंग लगा सकता है। ऐसे में आपको अपने आंख, कान और मुंह की सेफ्टी का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं होली खेलते समय आंखों और कान में रंग जाने पर क्या करें?
होली खेलते समय अगर आपकी आंखों में रंग चला जाए तो सबसे पहले अपनी आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारे। इस बात का ध्यान रखें कि पानी अधिक ठंडा न हो। पानी की छींटे मारने के बाद भी अगर आपको जलन महसूस हो रही है तो आप सूती कपड़े की मदद से आंखों साफ करने की कोशिश करें, लेकिन इस दौरान आंखों को मले नहीं इससे नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
साथ ही आप अपनी आंखों में गुलाबजलभी डाल सकते हैं। इससे जलन को शांत किया जा सकता है। हालांकि, अगर इन उपायों से आंखों की जलन शांत नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
होली खेलते समय कई बार कान में भी रंग चाल जाता है, जिसकी वजह से कान में इन्फेक्शन फैलने का डर रहता है। ऐसे में अगर आपके कान में होली खेलते समय गुलाल या फिर कोई सूखा रंग चला जाए तो सिर को तुरंत नीचे की ओर झटकें। इससे कान का रंग निकल सकता है। इसके अलावा आप बचे हुए रंग को निकालने के लिए ईयरबड का प्रयोग कर सकते हैं।
कान को सुरक्षित रखने के लिए आप इसमें कोई हल्का तेल गर्म करके डालें। बाद में कॉटन बॉल की मदद से कान को साफ करें। इससे कान से अच्छी तरह से रंग निकल जाएगा। हालांकि, इन उपायों को अपनाने के बावजूद आपको परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना ही उचित होगा।
होली खेलते समय अगर मुंह में रंग चला जाए तो इस स्थिति में तुरंत मुंह में गुनगुना पानी डालकर गरारे करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मुंह के अलावा गले में भी परेशानी हो सकती है। गरारे करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको पानी को अंदर नहीं लेना है। वहीं, गरारे तबतक करें जबतक मुंह का रंग अच्छी तरह से न निकल जाए।
इसके अलावा रंग को मुंह से साफ करने के बाद करीब 1 घंटे तक कुछ खाएं और पिएं नहीं। इसके बाद जब भी आप खाएं तो पहले अच्छी तरह से मुंह धोएं। ऐसा करने से आपके मुंह का रंग अच्छे से बाहर आ जाएगा।
होली खेलते समय सावधानी बरतें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि रंगों को खरीदते समय केमिकलयुक्त रंग न खरीदें। क्योंकि इन रंगों से स्किन और स्वास्थ्य को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.