Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपकी रसोई में रखा ये बीज नुमा मसाला आपके शुगर लेवल को कितनी तेजी से कंट्रोल कर सकता है इस बात का अंदाजा तो आप भी आसानी से नहीं लगा पाएंगे। जी हां रसोई घर में मौजूद मेथी दाना आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कितना कारगर हो सकता है इसका खुलासा आज हम करने जा रहे हैं। यदि आप रोज रात को 2 चम्मच मेथी दाने को 1 कप पानी में डालकर छोड़ देते हैं और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करते हैं तो यह शानदार ड्रिंक आपके शुगर लेवल को बहुत तेजी से कंट्रोल कर सकती है। आज हम आपको मेथी के उन गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको वेट लॉस के साथ डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाने में कारगर है। दरअसल मेथी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं। जो हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इतना ही नहीं रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से हमारा वेट और शुगर दोनों ही कंट्रोल में रहते हैं। आइए जानते हैं कि डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कैसे करें मेथी के पानी का सेवन..
मेथी का पानी पीने के लिए आपको सबसे पहले 2 चम्मच मेथी को 1 गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर छोड़ देना है। इसके बाद इसको सुबह उठकर छानकर आपको खाली पेट पीना है। हालांकि इस बात को ध्यान रखें कि इसके सेवन के 1 घंटे तक आपको कुछ भी खाना नहीं चाहिए।
रातभर पानी में भीगी हुई मेथी का पानीपीने से पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। यह पानी गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दिलाने का काम करता है। मेथी में मौजूद फाइबर हमारे मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
मेथी का पानी हमारी त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की एलर्जी को ठीक करने के लिए मेथी के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हमारी त्वचा को आसानी से मुलायम और चमकदार बनाने का काम भी करता है।
यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो मेथी का पानी आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल मेथी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है, जो हमारी भूख को नियंत्रित रखता है, जिससे हमारा वजन काफी तेजी से कम होता है।
मेथी का पानी मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण साबित होता है। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।