सौंफ का पानी और तुलसी का पानी पीने से दूर हो जाती हैं त्वचा और बालों की समस्या, जानिए पीने का तरीका

सुबह के वक्त अपनाई गयी छोटी सी टिप्स शरीर, बालों और स्किन के लिए फायदेमंद हो सकती है. कुछ खास चीजों से बना पानी पीने से इन सभी चीजों से जुड़ी समस्या का निदान किया जा सकता है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : October 23, 2022 12:44 PM IST

हेल्दी शरीर के साथ स्वस्थ त्वचा और बालों की चाहत हर किसी को होती है. इस चाहत को पूरा करने के लिए रोजमर्रा के रूटीन में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत होती है. ये बदलाव सुबह के वक्त से शुरू करना सबसे बेहतर होता है. खाली पेट पीने के लिए काफी सारे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कोई हनी लेमन वाटर लेना पसंद करता है तो कोई जड़ी बूटियों से युक्त तैयार ड्रिंक्स. हर किसी की अपनी पसंद होती है, लेकिन ये ड्रिंक्स कितनी फायदेमंद हैं, इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है. लेकिन ये सभी ड्रिंक्स हेल्दी हैं, इस बात पर कोई संदेह नहीं है. शरीर, बाल और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए कौन सी ड्रिंक्स फायदेमंद हो सकती हैं चलिए जान लेते हैं.

त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के उपाय

सौंफ का पानी

सौंफ हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. सौंफ के पानी को सुबह खाली पेट पीने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है. इससे एसिडिटी की भी समस्या नहीं होती. इस ड्रिंक से हेल्थ के साथ बाल और चमकती हुई स्किन मिल सकती है.

तुलसी के बीज से बना पानी

कब्ज, एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी के बीज का पानी फायदेमंद हो सकता है. डायटीशियन की मानें तो इससे इससे बालों को मजबूती मिलती है.

कैसे तैयार होंगे ये डिटॉक्स वाटर?

  • एक चम्मच सौंफ या फिर तुलसी का बीज लें.
  • एक ग्लास में उसे टॉस करने के बाद ऊपर से पानी डालें.
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और बीजों को रात भर के लिए भिगो दें.
  • इस डिटॉक्स ड्रिंक को अगली सुबह खाली पेट पियें.
  • सौंफ या तुलसी के बीज के पानी को हर रोज इसी प्रक्रिया के साथ पियें.

सौंफ या तुलसी के बीज के पानी को पीने से अनगिनत फायदे मिल सकते हैं. इन दोनों के बीज के अलावा चाहें तो चिया सीड्स का भी पानी ले सकते हैं. जिससे भी हेल्थ को काफी ज्यादा फायदे मिल सकते हैं. इन डिटॉक्स ड्रिंक्स से हाई ब्लड शुगर को भी कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही अगर एसिडिटी की समस्या है तो अजवाइन के पानी को पी सकते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source