
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 20, 2023 2:50 PM IST
Constipation Home Remedies: कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की समस्या बहुत कॉमन है लेकिन, यह समस्या मामूली नहीं। कब्ज की समस्या (Kabj ki samasya) होने पर बार-बार टॉयलेट जाने के बाद भी पीड़ित व्यक्ति का पेट अच्छी तरह साफ नहीं हो पाता और इस वजह से वह बहुत अधिक परेशान रहता है। पेट में अटकी गंदगी के कारण लोगों को दिनभर अलग-अलग तरह की परेशानियां हो सकती हैं। पेट में दर्द, भारीपन और सुस्ती की वजह से लोगों को काम करने में भी दिक्कतें (Symptoms of constipation) आ सकती हैं। वहीं, कब्ज की वजह से लोगों को सिरदर्द, उल्टी, भूख मर जाने जैसी परेशानियां भी महसूस होती हैं। (symptoms of constipation)
आजकल की अस्त-व्यस्त और बिजी लाइफस्टाइल में लोग लगातार भागदौड़ कर रहे हैं और ऐसे में उनके पास ठीक तरीके से आराम करने या बैठकर खाना खाने का भी समय नहीं होता। जल्दबाजी में खाना खाने, जंक फूड (junk food) खाने और तला-भुना और मैदे से बना खाना खाने के कारण लोगों को कब्ज की शिकायत (causes of constipation) हो जाती है। कब्ज या कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए जहां, कई बार डॉक्टरी मदद की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। यहां पढ़ें घर में रोजमर्रा के काम आने वाली और आसानी में मिल जाने वाली कुछ चीजों के बारे में जो कब्ज की समस्या के घरेलू इलाज (Home remedies for constipation) के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। (Natural ingredients to treat constipation problem at home)
तड़के में इस्तेमाल होने वाले जीरा और अजवाइन के बीजों (Cumin-Ajwain Seeds) का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। जिन लोगों को बार-बार कब्ज की शिकायत होती है वे जीरा और अजवायन का सेवन इस तरीके से कर सकते हैं-
कॉन्स्टिपेशन की समस्या से पीड़ित होने पर सूखी अदरक या सोंठ पाउडर (sonth powder) का इस्तेमाल किया जा सकता है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सोंठ का सेवन इस तरह से करें-
रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद इस मिश्रण का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से राहत (how to get rid of constipation problem at home) मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)