बार-बार हो रही सूखी खांसी से सीने में होने लगा है दर्द, इन 5 घरेलू नुस्खे से करें इसका इलाज

Dry Cough Remedies :  ड्राई कफ की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के असरदार नुस्खे फॉलो किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 19, 2023 9:51 AM IST

Dry Cough Remedies : कभी-कभार होने वाली खांसी हमारे वायुमार्ग और फेफड़ों में होने वाली जलन को कम कर सकती हैं। यह आम और हानिरहित होता है। लेकिन अगर आपको लगातार खांसी की समस्या हो रही है, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। मुख्य रूप से ड्राई यानी सूखी खांसी की वजह से कई तरह की परेशानी का कारण बन सकता है, इसकी वजह से सर्दी, फ्लू, सांस लेने में कठिनाई और खूनी थूक जैसे अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं। लंबे समय तक खांसी की परेशानी होने पर गंभीर जटिलताओं की ओर इशारा कर सकता है। सूखी खांसी होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं सूखी खांसी से कैसे पाएं राहत?

शहद - Honey

सूखी खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद में सूखी खांसी को दूर करने का शक्तिशाली गुण होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, रोगाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो गले में खराश की परेशानी को दूर किया जा सकता है। सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में शहद मिक्स करें। इससे ड्राई खांसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

लहसुन - Garlic

लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी और सर्दी जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है।  सूखी खांसी की परेशानी को कम करने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियों में शहद में डुबोकर रख लें। अब इसका नियमित रूप से सेवन करें। इससे ड्राई खांसी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

अदरक - Ginger

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वायुमार्ग में झिल्लियों को आराम देने और खांसी को कम करने में मददकर सकते हैं। यह गले की खराश और अतिरिक्त कफ से भी छुटकारा दिला सकता है। अदरक की चाय पी पीने से आपको कुछ ही दिनों में बेहतर महसूस होगा। 

हल्दी - Turmeric 

खांसी वालों के लिए हल्दी वरदान साबित हो सकता है। हल्दी आमतौर पर हर घर में पाई जाती है और एंटीवायरल, जीवाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इस जादुई मसाले का सेवन करने से सांस की बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। खांसी से राहत पाने के लिए आप गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा। 

नमक के पानी गरारे करने के फायदे - Salt water gargle

नमक में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो गले में खराश की परेशानी को शांत करने में प्रभावी हो सकता है। इससे बलगम की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। गले में खराश होने पर 1 गिलास पानी लें। इसमें एक चम्मच नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी से गरारे करें। दिन में दो बार नमक के पानी से गरारे करने से लाभ मिलेगा।

गले में खराश, सूखी खांसी जैसी परेशानी को दूर करने के लिए आप इन असरदार नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।