... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 9, 2020 6:36 PM IST
आंखों की सुंदरता के लिए आईब्रो (Eyebrow Growth) ठीक होना जरूरी होता है. आईब्रो सेट करना और आईब्रो शेप अच्छा करना तभी संभव होता है जब आईब्रो पर्याप्त घना हो. अगर आईब्रो के बाल कमजोर और पतले होते हैं तो आईब्रो सेट करना और बनाना मुश्किल होता है. जब आईब्रो के बाल कमजोर और पतले होते हैं तो आईब्रो का लुक भी ठीक नहीं आता है. आंखों की सुंदरता और लुक को बेहतर करने के लिए आईब्रो के बालों के पोषण (Best Eyebrow Growth Tips & Oil) की जरूरत होती है. हम यहां पर कुछ ऐसे तेल बता रहे हैं जो आईब्रो के बालों को मजबूत और घना बनाते हैं. आइए जानते हैं आईब्रो ग्रोथ के टिप्स (Eyebrow Growth Tips) जो आपकी आंखों को देते हैं नया लुक...
हेल्थ के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे अनेक हैं. बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए भी कैस्टर ऑयल अच्छा होता है. कुछ लोगों की स्किन पर कैस्टर ऑयल खुजली का कारण भी बनता है. ऐसे में आईब्रो में लगाने से पहले स्किन टेस्ट जरूर कर लें. बालों की मजबूती के साथ ग्रोथ के लिए कैस्टर ऑयल सबसे अच्छा होता है. ख़ूबसूरत आईब्रोज़ पाने का लेटेस्ट तरीका, आईब्रो विग.
स्किन केयर और हेयर केयर के लिए जैतून तेल का कोई जोड़ नहीं है. जैतून के तेल में विटामिन ए औ ई पाया जाता है. बालों की मजबूती के लिए आईब्रो में जैतून का तेल लगाना चाहिए. एक सप्ताह तक लगातार जैतून का तेल लगाने से आईब्रो घनी होने लगती है. जैतून तेल से मालिश के फायदे यहां जानें.
बालों का झड़ना रोकने के लिए बादाम तेल का उपयोग किया जाता है. बालों को मजबूती देने वाला विटामिन ई बादाम के तेल में पाया जाता है. बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं जो स्किन और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है. आईब्रो को घना और सुंदर बाल के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए. बालों के लिए कौन सा तेल बेहतर ? नारियल तेल या बादाम तेल..
बालों की देखभाल के लिए नारियल का तेल सबसे अधिक उपयोग किया जाता है. अगर आपके आईब्रो में बाल कम हैं तो नारियल का तेल जरूर लगाना चाहिए. नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है. नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके आईब्रो की मसाज करनी चाहिए. नारियल तेल का 5 तरीके से करें इस्तेमाल, स्किन और बालों में आ जायेगी नई जान.