Advertisement

क्या आंख में होनेवाली गुहेरी संक्रामक होती है? जानें इसके कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

क्या गुहेरी भी कंजक्टिवाइटिस की तरह संक्रामक होता है। जानें इस प्रॉब्लम के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय।

Written By Sadhna Tiwari
Published : November 2, 2022 7:00 AM IST

Eye Stye Causes And Home Remedies: मौसम बदलने के साथ आंखों से जुड़ी कई समस्याएं भी बढ़ जाती है। खासकर बरसात का मौसम शुरू होने और सर्दियों के मौसम की शुरूआत में तापमान बदलने और प्रदूषण के कारण आंखों से जुड़ी कई प्रकार की प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। ऐसी ही ए समस्या है गुहेरी या आई स्टाई जो बारिश और सर्दी के मौसम में काफी होती है। गुहेरी आंखों की पलकों पर होने वाला छोटा-सा फोड़ा है, जिसमें पस भरा होता है। ये फोड़ा लाल रंग का होता है जिसमें कई बार बहुत दर्द होता है और यह दिखने में लाल होता है। कई बार लोग इसे कंजक्टिवाइटिस समझ लेते हैं लेकिन गुहेरी या बिलनियांकी समस्या कंजक्टिवाइटिस (Conjuctivities) से अलग होता है। लेकिन, क्या गुहेरी भी कंजक्टिवाइटिस की तरह संक्रामक होता है,आइए जानें इस प्रॉब्लम के बारे में। ( Eye Stye Causes And Home Remedies In Hindi)

Advertisement

क्या एक व्यक्ति से दूसरे को फैल सकती है गुहेरी? (Is Eye Stye Infectious)

एक्सपर्ट्स के अनुसार गुहेरी की समस्या बैक्टेरिअल इंफेक्शन के कारण होती है। लेकिन, यह कंजक्टिवाइटिस की तरह संक्रामक या इंफेक्शियस नहीं है। इसका अर्थ है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक नहीं फैलता। बैक्टेरिया के अलावा गुहेरी के अन्य कारण (reasons of Stye Eye) हैं-

  • स्ट्रेस या तनाव
  • आंखों में धूल-मिट्टी चले जाना
  • ठीक तरीके से आंखों की साफ-सफाई ना करना
  • आंखों में खराब क्वालिटी का मेकअप लगाना
  • ड्राई आइजकी समस्या
  • आई मेकअप से एलर्जी

गुहेरी की समस्या से राहत के घरेलू उपाय (Home Remedies Of Eye Stye )

ग्रीन टी (Green Tea)

एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा ग्रीन-टी (Green Tea) एंटीबैक्टीरियल तत्वों से भरपूर हैं। ये तत्व बैक्टेरिया को कम करने और इंफेक्शन से राहत पाने में मदद करता है। जिससे गुहेरी की समस्या धीरे-धीरे कम होती है। ग्रीन टी से आंखों की सूजन भी कम होती है। गुहेरी की समस्या से आराम पाने के लिए (Home remedies for Eye Stye) ग्रीन टी का इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं-

Advertisement

  • एक कप पानी गर्म करें। फिर, इसमें एक ग्रीन टी (Green Tea) का बैग डुबोएं।
  • 5 मिनट बाद टी बैग को पानी से निकालें। टी बैग को थोड़ा-सा ठंडा करें और उसके बाद इससे गुहेरी वाली जगह पर सेंक करें।
  • 2-3 मिनट तक इसी तरह टी बैग से सेंक करें।

अमरूद की पत्तियां (Guava Leaves)

आंखों की इस समस्या से राहत पाने के लिए अमरूद की पत्तियों(Guava Leaves) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पत्तियों में मौजूद कुछ तत्व आंखों की जलन कम करने और गुहेरी की समस्या से राहत दिला सकते हैं। इसीलिए, गुहेरी या बिलनियां की परेशानी से आराम पाने के लिए इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल इस तरीके से कर सकते हैं-

  • एक से दो गिलास पानी को उबलने के लिए रखें।
  • अमरूद की 5-6 पत्तियों लें और पानी से धोकर उन्हें साफ करें। फिर, इसे उबलते पानी में डाल दें।
  • 10 मिनट तक इसे उबलने दें फिर, आंच से उतार दें।
  • जब पानी ठंडा हो जाए तो इससे आंखों धोएं या किसी साफ कपड़े को इस पानी में डुबोएं और उससे आंखों को सेंक दें।