Advertisement

Eye Care Tips : आंखों की देखभाल के तीन आसान टिप्स, सारी थकान हो जाएगी दूर

आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये तीन घरेलू नुस्खे...

Written By Anshumala
Published : September 1, 2019 4:28 PM IST

आंखों की देखभाल के तीन आसान टिप्स।

आजकल लगातार आंखें कंप्यूटर व लैपटॉप स्क्रीन, मोबाइल, टीवी आदि पर टिकी रहती हैं। एक मिनट भी आंखों को आराम नहीं मिलता है। मजबूरी भी है, काम भी करना है और सारा काम कंप्यूटर पर ही होने लगा है, तो फिर किसी तरह से अपनी आंखों को स्वस्थ रखा जाए। अधिक मोबाइल चलाने से आंखों में जलन, पानी आना, थकान या लाल होने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में कुछ आसान से उपायों (Eye Care Tips) से ही आप अपने आंखों को हेल्दी रख सकते हैं। इन सभी समस्याओं से आपको पाना है छुटकारा, तो इन तीन घरेलू नुस्खों (Eye Care Tips) को अपनाकर देखें...

आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय

बर्फ

यदि आपकी आंखों में सूजन अथवा थकान जा तनाव हो तो आप बर्फ का यूज करके बहुत आसानी से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन के किसी कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े बांध कर अपनी बंद आंखों पर रख लें। 3 से 5 मिनट तक बर्फ का यह प्रयोग करने पर आपकी आंखों की सूजन खत्म हो जाती है। तनाव और थकान भी कम हो जाता है।

Advertisement

गुलाब जल

गुलाब जल सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसके प्रयोग से आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म होते हैं। इसके साथ ही आंखों के तनाव, थकान को भी दूर करता है। यदि आप प्रतिदिन आंखों में इसका यूज करती हैं तो आपकी आंखों में नमी बनी रहती है। आंखों के सूखने की समस्या नहीं होती है।

खीरा

खीरे में कसेला गुण होता है। इसी के कारण वह आंखों के आसपास की मांसपेशियों की थकान को शांत कर देता है। यदि आप खीरे के 2 टुकड़ों को अपनी आंखों पर 5 से 10 मिनट तक रखते हैं तो आपकी आंखों का तनाव जल्दी ही खत्म हो जाता है। इसके अलावा आप आलू के टुकड़ों को भी इस प्रकार से यूज करके अपनी आंखों की थकान तथा तनाव को दूर कर सकती हैं।

Advertisement

Bruise Marks : आपके शरीर पर तो नहीं पड़ते नील के निशान, जानें क्या है कारण

About the Author

... Read More