
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 7, 2023 7:31 PM IST
Doctor explains tips to lower bad cholesterol level in body: कई ऐसी क्रोनिक बीमारियां हैं, जो एक बार अगर शरीर में विकसित हो जाती हैं, तो उन्हें जड़ से खत्म करना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं बीमारियों में डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कुछ ऐसी क्रोनिक बीमारियां भी हैं, जो जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकती हैं। यदि कोलेस्ट्रॉल की बात करें तो वैसे तो इस बीमारी से किसी प्रकार के लक्षण पैदा नहीं होते है, लेकिन अगर इसके लक्षणों को समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो इससे हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, घर पर भी कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं, जो प्रभावी रूप से काम भी करते हैं। लेकिन इससे होने वाली जटिलताएं काफी गंभीर हो सकती हैं और इसलिए समय-समय पर डॉक्टर की सलाह भी लेते रहना चाहिए। नोएडा एक्सटेंशन में यथार्थ हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉक्टर कृष्ण यादव कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के कुछ महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में बताया जो इस प्रकार हैं -
डॉक्टर कृष्ण यादव ने बताया कि हार्ट अटैक के सबसे बड़े कारणों में हाई कोलेस्ट्रॉल का नाम भी आता है और इसे कम करने के जो प्रमुख तीन टिप्स हैं वे एक्सरसाइज, डाइट और मेटाबॉलिज्म को मेंटेन रखने पर निर्भर हैं। यदि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज ये तीनों टिप्स अपना लेते हैं, तो उसके शरीर के हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और उससे हार्ट अटैक आने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
डॉक्टर कृष्ण यादव कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिसमें हल्की मेहनत करनी पड़े और हफ्ते में कम से कम 4 बार ऐसी कोई एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक बार में कम से कम 20 मिनट तक ये एक्सरसाइज जरूर करें जैसे बिस्क वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग या स्विमिंग आदि।
डॉक्टर कृष्ण यादव के अनुसार तली हुई चीजें, फ्राइड व जंक फूड्स को पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ये आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं। वहीं अपनी डाइट में लो कार्बोहाइड्रेट्स फूड्स को शामिल करना चाहिए। कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट डाइट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी कम करें, क्योंकि ऐसे फूड्स भी आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं।
डॉक्टर यादव ने बताया कि शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने के कोलेस्ट्रॉल करने के लिए अपना मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखना जरूरी है। ऐसा करने से हमारे द्वारा खाया गया खाना हमारी आंतों में जाकर अवशोषित होती हैं और उसका कुछ हिस्सा लिवर में जाकर कोलेस्ट्रॉल के रूप में बदल जाता है, जहां से परेशानी शुरू होती है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, तो आपके द्वारा खाए गए फूड्स से कम से कम हिस्सा कोलेस्ट्रॉल में कन्वर्ट हो पाता है।