आइसक्रीम खाते ही दांतों में होता है तेज दर्द, Teeth Sensitivity कम करने के लिए फॉलो करें ये Expert टिप्स

एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखते हुए इस परेशानी से बचा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 3, 2022 5:22 PM IST

Teeth Sensitivity : कई बार ठंडी आइसक्रीम या बर्फ का गोला खाने से लोगों को दांतों में तेज दर्द और झनझनाहट महसूस हो सकती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी (tooth sensitivity) या डेंटल हाइपरसेंसिटिविटी के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर कुछ ठंडा, या बहुत गर्म और शक्कर वाली मीठी चीजें खाने या पीने से दांतों में तेज दर्द होता है और काफी देर तक दांतों और मसूड़ों में सरसराहट और झनझनाहट महसूस होती रहती है। यह दर्द और तकलीफ हल्की या गम्भीर हो सकती है। यह समस्या काफी कॉमन है दुनियाभर में लोग टूथ सेंसिटिविटी (Teeth Sensitivity problem) की परेशानी से गुजरते हैं।

क्यों होती है टूथ सेंसिटिविटी की समस्या ?(Teeth Sensitivity Causes In Hindi)

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब हम कुछ खाते हैं तो मुंह के बैक्टेरिया एक एसिड का निर्माण करते हैं। यह एसिड दांतों को लिए हानिकारक साबित हो सकता है जिसकी वजह से दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखते हुए इस परेशानी से बचा जा सकता है।

डेंटल एक्सपर्ट और प्रोस्थोडोन्टिक्स डॉ. क्षमा चंदन (Dr. Kshama Chandan- B.D.S, M.D.S) ने टूथ सेंसिटिविटी की समस्या से परेशान लोगों के लिए कुछ टिप्स सुझायीं। यहां पढ़ें किन बातों का ध्यान रखकर दांतों की झनझनाहट कम हो सकती है। (ways to ease teeth sensitivity)

टूथ सेंसिटिविटी से राहत के उपाय (tips to treat teeth sensitivity and tooth pain in Hindi)

चुनें सही टूथपेस्ट

टूथ सेंसिटिविटी की समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका है एक ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना जो खासतौर पर सेंसिटिव दांतों के लिए (toothpaste for sensitive teeth) बना हो। इस तरह के प्रॉडक्ट्स आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। जब दांतों में दर्द या तकलीफ हो तो उंगली या कॉटन बॉल की मदद से आप डिसेंसिटाइजिंग टूथपेस्ट (desensitizing toothpaste) से दांतों की मसाज करें।

नमक वाले पानी से करें गरारे

दांतों के दर्द और झनझनाहट की समस्या से आराम पाने के लिए नमक (Salt) का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेंसिटिविटी की परेशानी से आराम पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और इस पानी से मुंह की सफाई करें।  (way to use salt for tooth sensitivity)

ओरल हाइजिन का रखें ध्यान

अपने दांतों की साफ-सफाई (oral hygiene) का पूरा ध्यान रखें। दिन में कम से कम दो बार दांतों की सफाई करें। दांतों की सफाई के लिए किसी सॉफ्ट-ब्रिसल वाले टूथब्रश (soft-bristled toothbrush) और फ्लोराइड टूथपेस्ट (fluoride toothpaste)का इस्तेमाल करें। ब्रश करते समय दांतों पर बहुत अधिक प्रेशर ना डालें बल्कि धीरे-धीरे दांतों को ब्रश करें। ब्रशिंग के बाद फ्लॉसिंग और माउथवॉश का भी इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source