Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Elaichi-Ajwain Kadha: महामारी के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिन उपायों को कारगर पाया गया उनमें घरेलू नुस्खों की मदद से इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके भी एक हैं। लोग आयुर्वेद और दादी-नानी के नुस्खों की मदद से इअपनी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच कई कारगर नुस्खों के बारे में एक्सपर्ट्स भी अक्सर सलाह देते रहते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे नुस्खों पर भी चर्चा तेज़ हुई जिनके बारे में लोगों ने पहले नहीं सुना था। ऐसा ही एक नुस्खा है इलायची और अजवायन का काढ़ा। खासकर, यह नुस्खा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Elaichi-Ajwain Kadha for Covid-19 patients)
ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस काढ़े को पीने वाले लोगों में एक ही दिन में कोविड संक्रमण ठीक हो जाता है। वहीं, एक्सपर्ट्स ने इस दावे पर अपनी राय भी दी है। जो कि, दावे से बिल्कुल विपरीत है।
एक ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग,अजवाइन और हल्दी के काढ़े के सेवन से 24 घंटे में #कोरोनावायरस को खत्म किया जा सकता है#PIBFactCheck:ऑडियो में किया गया दावा #भ्रामक है। इस ऑडियो को आगे शेयर ना करें।#Unite2FightCorona#IndiaFightsCoronapic.twitter.com/mtwvUsMEpQ
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 1, 2021
पीआईबी की वेबसाइट पर इस काढ़े से जुड़े दावों को गलत बताया गया है। वेबसाइट पर एक वीडियो भी शेयर किय गया है जिसमें दावा किया जा रहा है किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति या वायरल इंफेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को अगर, कंपकंपी-ठंड, सर्दी-खांसी, बुखार, बदन दर्द, नाक से पानी बहने जैसी समस्याएं हो तो उसे इलायची, अजवाइन, दालचीनी और काली मिर्च का काढ़ा पीएं।(Elaichi-Ajwain Kadha in Hindi)
इस वीडियो को पीआईबी फैक्ट चेक की वेबसाइट पर पूरी तरह भ्रामक बताया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस वीडियो में जिन औषधियों और मसालों के बारे में बताया गया है उनसे कोविड के लक्षण मानी जाने वाली और आम मौसमी समस्याओं जैसे सर्दी और ज़ुकाम से राहत मिलने के लिए हमेशा से इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, यह दावा करना कि इस काढ़े को पीने से 24 घंटों में कोविड संक्रमण से व्यक्ति स्वस्थ हो जाएगा यह ग़लत है।