Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फल ही नहीं इन 5 फूलों को खाकर भी शरीर को मिलती है शक्ति, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Edible Flowers : फूलों का सेवन आप शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी फूलों के बारे में जिसे खाने से बीमारियां दूर रहेंगी।

फल ही नहीं इन 5 फूलों को खाकर भी शरीर को मिलती है शक्ति, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Written by Kishori Mishra |Published : May 4, 2023 9:29 AM IST

Edible Flowers : फूलों की खूबसूरती और इसकी कोमलता, हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। भारतीय परंपरा में फूलों का प्रयोग घर की सजावट  और भगवान को अर्पित करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूल हैं, जिसके सेवन से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जी हां, फलों की तरह और फूलों का भी सेवन कर सकते हैं। कुछ ऐसे फूल हैं, जिसके सेवन मात्रा से आप स्ट्रेस, मोटापा, बेजान स्किन जैसी सम्याओं को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों की जानकारी दे ( Five Flowers we eat ) रहे हैं, जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन फूलों के सेवन से शरीर को फायदे होते हैं?

किन फूलों को खाया जाता है? - What are the 5 edible flowers?

लैवेंडर के फूल - Lavender

लैवेंडर के फूलों की खुशबू पूरे घर को महका देती है। इसकी खुशबू मात्र से घर के अंदर पॉजिटिविटी आती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इस फूल का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से लैवेंडर के फूलों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी मांसपेशियों के तनाव को कम कर सकता है। साथ ही संक्रमण से सुरक्षित रखने में मददगार होता है। इसका ही नहीं, लैवेंडर के फूल आपके बालों की परेशानियों को भी कम कर सकते हैं।

गुड़हल के फूल - Hibiscus

गुड़हल के फूलों के गुणों के बारे में शायद आप अच्छे से जानते हों। कई लोग इसका प्रयोग बालों में मास्क के रूप में करते हैं, ताकि बालों की चमक और लंबाई में बढ़ावा मिल सके है। लेकिन इस फूल के सेवन से आप कई अन्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह पाचन शक्ति की मजबूती को बढ़ावा देता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गुड़हल के फूलों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Also Read

More News

गेंदे का फूल - Marigold

घर के सजावट की जब भी बात आती है, तो सबसे पहले लोग गेंदे के फूलों पर विचार करते हैं। गेंदे का फूल घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ चारों ओर खुशबू फैलाता है। यह आमतौर पर सर्दियों के सीजन में होता है। इसमें कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसके सेवन से आप पेट की परेशानियों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

गुलाब - Rose

गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीन माना गया है। इस फूल का आप सेवन भी कर सकते हैं। इसमें कई तरह की जरूरी एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होते हैं। साथ ही यह विटामिन्स से भी भरपूर होता  है। गुलाब के फूलों का प्रयोग आप खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा यह कई बीमरियों का नाश भी कर सकता है।

सदाबहार - Sadabahar 

डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल करने में सदाबहार के फूल काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी डायबेटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपी मदद कर सकते हैं। सदाबहार के फूलों का सेवन आप पानी में उबालकर चाय के रूप में कर सकते हैं। इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की परेशानियां कम होती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : आयुर्वेद में मौजूद इन फूलों का प्रयोग करने से आप शरीर की कई परेशानियों को कम कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी समस्या से ग्रसित हैं, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।