... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 11, 2023 10:18 AM IST
अगर खुजली से परेशान है और आपको भी शरीर पर विभिन्न अंगो पर खुजली होती है और लोगों के समाने खुजाने में शर्म आती है और कभी-कभी ये खुजली ऐसी होती है कि खुजाने में शरीर पर घाव से बन जाते है और साथ ही खुजाने वाले हिस्से से पानी भी निलकने लगता है, तो इसे भलू से भी नजरअंदाज करने की कोशिश न करें साथ ही इसके कारण जानने की कोशिश करें। कभी-कभी खुजली हमारे शररी में विटामिंस की कमी के कारण भी जाती है, लेकिन अगर ये बढ़ रही है तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादतर खुजली हमारे शरीर में दाद,ज्यादा गर्मी, या कभी-कभी सोते समय किसी जेहरीले कीड़े के काटने पर भी हो जाती है साथ ही हमारे शरीर में विटामिन-ए और विटामिन-बी12 की कमी के कारण एक्जिमा का खतरा बढ़ जाता है और अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, साथ ही हम आपको कुछ घरेलू उपायो के बारे में बताएगें जिन्हें करके आप इस खुजली से छुटाकारा पा सकते हैं, आइए जानते है इन उपायो के बारें में।
खुजली से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में पपीता, कीवी जैसे फलों को शामिल करना चाहिए क्योंकि फलों में भरपूर मात्रा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते है जो हमे खुजली से राहत देने में मदद करते हैं।
खुजली होने पर सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। जब आप नहाने जाएं तो आपको नहाने के पानी में एक कप सेब का सिरका मिलाकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से आपको खुजली से राहत मिलेगी।
खुजली में बहुत ही फायदेमंद होता है। आपको तिल के तेल की मालिश करनी चाहिए ये खुजली से राहत दिलाने में मदद करेगा।
खुजली में बेहद ही लाभकारी माना जाता है आपको खुजली वाली जगह पर चंदन का पेस्ट बनाकर लगाना चाहिए क्योंकि चंदन ठंडी होती है तो आपको इसका पेस्ट लगाने में खुजली को कम करने में मदद मिलेगी।
ज्यादा गर्म चीजे खाने से बचना चाहिए,क्योंकि ज्यादा गर्म चीजे खाने से भी खुजली की समस्या होती है।
ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए, कॉटन के लूज कपड़े ही पहनने चाहिए क्योंकि कॉटन ठंडी होती है।
अगर ज्यादा दिन तक खुजली की समस्या बनी रहें तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ।