सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद में मिलाकर खाएं ये एक चीज, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर

Bad Cholesterol Home Remedy: कुछ घरेलू नुस्खे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : May 1, 2024 2:22 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

How To Control Bad Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक मोमी पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर धमनियों में ब्लॉकेज हो सकती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दवाओं के अलावा आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है (Home Remedies For Bad Cholesterol)। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है मेथी और शहद का मिश्रण

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए मेथी और शहद का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा का कहना है कि मेथी और शहद में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मेथी में फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, शहद में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इन दोनों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें मेथी और शहद का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक चम्मच मेथी दाना में एक चम्मच शहद मिक्स करके इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें। सुबह इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसके सेवन से वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी और शहद का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source