
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 15, 2024 12:10 PM IST
Medically Verified By:
Chutney For Constipation: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण इन दिनों ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। आजकल केवल बुजुर्गों और युवाओं में ही नहीं, बल्कि बच्चों भी यह समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। सुबह ठीक तरह से पेट साफ न हो पाने के कारण व्यक्ति का पूरा दिन खराब जाता है। अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में, कब्ज का इलाज करना बहुत ही जरूरी है। अधिकतर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है जब तक आप इनका नियमित सेवन करते रहें। वहीं, इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कब्ज को दूर करने में बेहद फायदेमंद होती है (Chutney For Constipation)। तो आइए, जानते हैं इस चटनी की रेसिपी और फायदों के बारे में विस्तार से -
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा के मुताबिक, कब्ज से परेशान लोगों को अपनी डाइट में आम की चटनी का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में लगभग हर घर में इस चटनी का सेवन किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। कच्चे आम में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके नियमित सेवन से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से भी जल्द छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आम की चटनी बहुत फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.