
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 8, 2024 12:22 PM IST
Home Remedies For Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या लोगों में काफी आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी से फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है। तो यह जोड़ों के आसपास छोटे-छोटे क्रिस्टल के रूप में जमने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अंजीर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह प्रोटीन मेटाबॉलिज्म में भी मदद करता है, जिससे हाई यूरिक एसिड की परेशानी कम हो सकती है।इसके अलावा, इसमें विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए विषाक्त पदार्थों और प्यूरिन को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए को 2-3 अंजीर को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर छोड़ दें। सुबह खाली पेट इसके सेवन करें। इसके नियमित सेवन से भीगे अंजीर का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।