Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for constipation: आज के समय में अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। यह समस्या आजकल इतनी आम हो गई है कि लोगों ने इसे सीरियसली लेना ही छोड़ दिया है। लेकिन यह देखने में जितनी आम लगती है, हमारी सेहत के लिए उतनी ही खतरनाक भी होती है। लंबे समय तक कब्ज रहने के कारण कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज होने पर मल कठोर हो जाता है, जिससे मल त्याग करने में परेशानी होती है। ऐसे में, अधिकतर लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तभी तक रहता है, जब तक आप इनका नियमित उपयोग करते रहें। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से कब्ज का जड़ इलाज किया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं इस घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से -
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट सफेद तिल का सेवन कर सकते हैं। जी हां, सफेद तिल में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और मल को ढीला बनाने में मदद करता है। इससे मल त्यागना आसान हो जाता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकलने में असरदार होता है। नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच सफेद तिल को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ होने लगेगा। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी आराम मिलेगा।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।