
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : October 27, 2025 3:08 PM IST
Which Chutney is Good for Cold
Which Chutney is Good for Cold : सर्दियों के मौसम में भूख काफी बढ़ जाती है और कुछ न कुछ खाते रहने का मन करता है। सर्दियों में कुछ भी खाओ, टेस्टी लगता है। इस मौसम में ऐसी चीजों को खाना चाहिए, जो शरीर को गर्माहट दे ताकि ठंड से बचा जा सके। इसके अलावा, ऐसी चीजें जो इम्यूनिटी बढ़ाए, क्योंकि सर्दियों में सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या बनी रहती है। खैर, आप सर्दियों के मौसम में अपने थाली में चटनी को शामिल कर सकते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएगी बल्कि आपकी हेल्थ का भी ध्यान रखेगी। मुख्य रूप से अगर आप इन चटनी को अपनी थाली में जोड़ते हैं, तो इससे आपके शरीर की गर्माहट बढ़ेगी। वहीं, सर्दी खांसी की परेशानी भी दूर हो सकती है।
सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ की चटनी का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, गुड़ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। अगर गुड़ के साथ अजवाइन को मिलाकर चटनी बनाए जाए, तो इसे खाने से इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है, साथ ही बॉडी की गर्माहटभी बनी रहती है। गुड़ और अदरक का मिश्रण आपको सर्दी खांसी की परेशानी से दूर रख सकता है। साथ ही पाचन के लिए भी अच्छा होता है।
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, फिर उसमें गुड़ डालें। जब गुड़ पिघलने लगे, फिर उसमें लाल मिर्च, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और शहद डालकर अच्छे से पकाएं। जब यह थोड़ी गाढ़ी होने लगे, इसे गैस से उतार लें और ठंडी करके किसी डब्बे में स्टोर करें।
लहसुन और अदरक की चटनी भी सर्दियों के मौसम में बहुत फायदेमंद होती है। लहसुन और अदरक दोनों एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनके सेवन से वायरल बीमारियों से तो सुरक्षा मिलती ही है, साथ ही पाचन भी बेहतर होती है। इसके अलावा, यह बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम भी करती है। इससे आपके शरीर का वजन कम होने के साथ-साथ सर्दियों में आपका शरीर गर्म रहता है। साथ ही सर्दियों में होने वाली अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन और अदरक की चटनी बनाने के लिए पहले लहसुन की कलियों को छीलकर उसमें हरी मिर्च, जीरा, नींबू का रस और नमक डाल लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप हरा धनिया, अमचूर पाउडर और हींग भी डाल सकते हैं। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें और चटनी तैयार है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।