Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Garlic with jaggery benefits: कच्चा लहसुन घरेलू नुस्खों में एक बहुत ही जरूरी दवा के तौर पर इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद में भी लहसुन (Ayurved mein lahsun ke laabh) को कई बीमारियों की काट कहा जाता है। कच्चा लहसुन खाने से जहां डाइजेशन (Garlic for digestion) सुधरता है वहीं, यह आपके हार्ट को भी हेल्दी रखता है और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियों का रिस्क भी कम करता है। लहसुन का सेवन कच्चा और पकाकर किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कच्चा लहसुन खाने से आपको कई तरह के फायदे (benefits of eating garlic) मिल सकते हैं। कई बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स में खाली पेट कच्चा लहसुन खाने (Eating raw garlic empty stomach) की सलाह दी जाती है। घरेलू नुस्खों और दादी-नानी के नुस्खों (Dadi Nani Ke Nushkhe) में भी कच्चे लहसुन का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी ही एक समस्या है हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल जिसमें कच्चे लहसुन का सेवन किया जाता है।
कच्चे लहसुन और गुड़ एकसाथा खाना बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिहाज से (raw garlic to control bad cholesterol level in body) बहुत गुणकारी माना जाता है। आइए जानें लहसुन के साथ गुड़ का सेवन कैसे किया जा सकता है और इसके सेवन से स्वास्थ्य को किस तरह के फायदे हो सकते हैं।
कच्चे लहसुन को गुड़ के साथ कूटकट आप इसकी चटनी बना सकते हैं। इस चटनी (Lahsun aur gur ki chutney) को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करनेके साथ अन्य कई तरह के सुधार भी हो सकते हैं।
एक कटोरी कच्चे लहसुन की कलियां (Garlic pods) लें। लहसुन का छिलका (Garlic peel) उतार लें और उसे एक तरफ रख दें।
अब एक चम्मच गुड़ का पाउडर लें और उसे लहसुन के साथ सिलबट्टे में कूट लें।
अब इस चटनी को किसी बर्तन में रख लें।
रोजाना सुबह लहसुन गुड़ की चटनी (lahsun aur gud ki chutney) का एक चम्मच खाली पेट खाएं। फिर आप पानी पी सकते हैं।