दिन में इस समय खाएं अलसी की चटनी, बैड कोलेस्ट्रॉल होगा मिनटों में कम

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लिए अलसी का सेवन (Alsi ke beej) कारगर साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 29, 2024 3:01 PM IST

Flax seeds for cholesterol control:  बैड कोलेस्ट्रॉल आपकी हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फ्लैक्सीड्स एक अच्छा फूड माना जाता है। अलसी के बीज (Alsi ke beej) ओमेगा जैसे हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है जो ब्रेन के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन होता है। इसी तरह बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लिए भी अलसी का सेवन कारगर साबित हो सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए अलसी की चटनी (Alsi Ki Chutney) खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानें इस चटनी को बनाने का तरीका और इसके सेवन का तरीका।

क्या कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में कारगर है अलसी के बीज

हार्ट फ्रेंडली फूड

अलसी या फ्लैक्सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega-3 fatty acids) पाए जाते हैं। ये तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने में (foods to control blood pressure level) मदद करता है। इससे हार्ट पर प्रेशर भी कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क (risk of heart diseases) भी कम होता है।

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाए

फ्लैक्सीड्स में डाइटरी फाइबर (dietary fibre rich food) का लेवल हाई होता है। इससे पाचन तंत्र को ठीक तरीके से काम करने में मदद होती है। इससे, कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं जिससे सुबह पेट अच्छी तरह साफ (subah pet saaf karne ke upay) होता है।

वेट लॉस

फाइबर रिच होने के कारण अलसी का सेवन करने के बाद पेट जल्दी से भरता है और देर तक भूख नहीं लगती। इससे आप सीमित मात्रा में खाना खाते हैं और वेट लॉस में मदद होती है। (ways flaxseeds helps in weight loss)

अलसी की चटनी बनाने का तरीका (How to make falxseeds chutney)

एक कटोरी अलसी के बीज (Alsi ke beej) लें और उसे 15-20 मिनट के लिए आधा लीटर पानी में भिगो दें।

फिर, अलसी को छानकर अलग कर लें। भीगी हुई अलसी को मिक्सी में डालें।

इसमें थोड़ा-सा अदरक (Ginger), हरी मिर्च (Green chillies), एक चम्मच धनिया के बीज (Dhania ke beej) डालें।

स्वादानुसार नमक और आधी कटोरी दही (curd_ मिलाकर सभी चीजों को पीस लें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.