खाली पेट चबाकर खा लें ये 1 हरा पत्ता, दिनभर कंट्रोल रहेगा आपका शुगर लेवल, तनाव होगा दूर

Betel Leaf Benefits For Diabetes: पान के पत्ते स्वादिष्ट, खुशबूदार होने के साथ सेहत के लिए गुणकारी भी हैं। इनके सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 17, 2024 3:46 PM IST

'खईके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला', ये मशहूर गाना तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं पान सच में ही आपको मानसिक शांति देता है और तनाव का छूमंतर कर देता है। पान के पत्ते डायबिटीज में बहुत फायदेमंद (Betel Leaf Benefits For Diabetes) है। सदियों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा पान सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं है, बल्कि इसे खाने के अनेक फायदे भी हैं। हालांकि अधिकांश लोग इसे मुखवास के रूप में काम लेते हैं। लेकिन इसे खाने के कई फायदे भी हैं। दिल से लेकर दिमाग तक यह आपके लिए फायदेमंद है।

पान के पत्तों के पोषक तत्व - Nutrients Of Betel Leaf

पान के पत्तों में ढेरों गुण हैं। इन हरे पत्तों में आयोडीन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी1 और निकोटिनिक एसिड होता है। इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं विटामिन बी1 ऊर्जा उत्पादन और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पान के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits Of Betel Leaf in Hindi

स्वाद के साथ अगर आप सेहत भी चाहते हैं तो पान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि इसके लिए यह जरूरी है कि आप इसमें प्राकृतिक चीजें ही डालें। तंबाकू और जर्दा इसके गुणों को खत्म कर देता है।

1. दूर होगी कब्ज की परेशानी - Betel leaf for Constipation

पान का पत्ता पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन रसों के स्राव को बढ़ावा देता है। साथ ही भोजन के पाचन में मदद करता है और अपच, पेट फूलना और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अगर आप पेट की समस्याओं से अक्सर परेशान रहते हैं तो पान के पत्तों का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए पान के पत्तों को पीसकर उसे रातभर एक गिलास पानी में भिगो दीजिए। सुबह इस पानी को छानकर इसका सेवन करें।

2. शानदार मुखवास, स्वस्थ रखता है मुंह - Betel Leaf For Oral Health

पान का पत्ता मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी सेहतमंद होता है। यह दांतों को मजबूत बनाने और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मददगार होता है। इसमें कई रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो हानिकारक जीवाणुओं को खत्म करते हैं और मुंह से दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं। इससे मसूड़ों की सूजन, दर्द और संक्रमण भी ठीक हो सकते हैं।

3. छूमंतर हो जाएगा आपका तनाव - Betel Leaf Benefits in Stress

पान के पत्ते आपको मानसिक शांति देते हैं, यह तनाव और चिंता दोनों को दूर करने में मददगार हैं। इन पत्तों में फेनोलिक नामक यौगिक होता है जो शरीर से कार्बनिक यौगिक कैलामाइन को दूर करता है, जिससे मूड स्विंग की समस्या कम होती है। तनाव दूर करने के लिए आप मीठा या सादा पान खा सकते हैं।

4. खांसी, ब्रोंकाइटिस में फायदेमंद - Betel leaf for Cough

खांसी के कारण परेशान हैं तो पान इसका हल हो सकता है। पान का पत्ता श्वसन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह खांसी, जुकाम, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी श्वसन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पान के सेवन से आपको जकड़न से राहत मिल सकती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ नहीं होती है।

5. डायबिटीज को नियंत्रित करता है - Betel Leaf  Control Diabetes

पान के पत्तों में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो शुगर की समस्या को नियंत्रित करने का काम करते हैं। पान के पत्ते खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने से रोकते हैं। टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों को सुबह खाली पेट इसकी पत्तियां चबाने से फायदा होता है।

पान खाने का तरीका - How to Eat Betel Leaf in Hindi

1. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट पान के पत्ते चबाने की सलाह दी जाती है।

2. अगर आप तनाव में हैं तो आप सादा या मीठा पान खा सकते हैं। इसके फेनोलिक यौगिक आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

3. कब्ज से राहत पाने के लिए पान के पत्तों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पीने से कब्ज से राहत मिलती है।

(डिस्क्लेमर: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source