
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 6, 2019 4:13 PM IST
जवां दिखने के आसान उपाय। © Shutterstock
त्वचा ग्लोइंग, सॉफ्ट और दाग-धब्बे रहित हो, तो कोई भी आकर्षिक हो जाता है। सामाने वाला तारीफ किए बिना नहीं रह पाता। आप भी अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई उपाय करती होंगी, ऐसा करना भी जरूरी है। त्वचा का ध्यान सभी के लिए रखना बहुत जरूरी है। त्वचा सुन्दर और ग्लोइंग होती है, तो आप भी आकर्षक (Beauty Tips) दिखेंगी। त्वचा को जवां रखने के लिए आप बहुत कुछ करती होंगी, लेकिन कुछ आसान से घरेलू उपायों को अपनाकर भी आप पा सकती हैं बेदाग, आकर्षक और जवां त्वचा, (Beauty Tips) वह भी लंबी उम्र तक।
1 चुकंदर में बीटाकैनिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
2 मशरूम खाने से भी आपकी त्वचा अधिक दिनों तक जवां बनी रहेगी। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के साथ ही विटामिन-ई, सेलेनियम भी पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से बचाता है और त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है।
3 लंबे समय तक जवां दिखना चाहती हैं, तो कद्दू खाएं। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो झुर्रियों को रोकता है और आपको जवां बनाए रखता है।
4 काबुली चने में मौजूद प्रोटीन्स आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
5 अंडे में भरपूर प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो त्वचा, बालों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
6 कीवी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से आपकी त्वचा जवां बनी रहेगी।
7 मछली विटामिन्स और ओमेगा 3 से भरपूर होती है, जो आपकी स्किन पर चमक लाती है। इसके अलावा स्मरण शक्ति को भी मजबूत बनाए रखती है।
8 चॉकलेट रोजाना थोड़ी मात्रा में खाने से स्किन जवां बनी रहती है। यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी त्वचा को बचाता है।